Breaking Newsएसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाता 31 अक्टूबर तक...

एसजीपीसी बोर्ड सदस्यों के चुनावों के लिए पात्र मतदाता 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं पंजीकरण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 अक्टूबर, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 1 नवम्बर से 20 नवम्बर तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रखरखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 नवम्बर को किया जाएगा।

प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित दावे व आक्षेप 21 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक संबंधित पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर किए जा सकते हैं। सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव नियम, 1959 के नियम 10(3) के तहत प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 11 से 18 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। इसके अलावा 19 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक संक्षिप्त नामावलियों को छपाई के लिए तैयार कर लिया जाएगा तथा 2 जनवरी, 2025 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एसजीपीसी चुनावों के लिए 31 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...