Breaking Newsकेंद्र का ऐलानः अभिनेता Mithun Chakraborty को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

केंद्र का ऐलानः अभिनेता Mithun Chakraborty को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मिथु चक्रवर्ती को केंद्र ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान किया है। यह ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।

8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लेटफॉर्म X पर लिखा- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक। मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जेनरेशन को इंस्पायर किया है। मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।मिथुन की फिल्म इंडस्ट्री में जर्नी इंस्पिरेशनल रही है। उनकी हिट फिल्मों में डिस्को डांसर, अग्निपथ शामिल हैं।

बता दें कि 16 जून 1950 को कोलकाता में जन्मे मिथुन दा बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी जैसी विभिन्न भाषाओं में 350 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती को पहला नेशनल अवॉर्ड उनकी डेब्यू फिल्म ‘मृगया’ के लिए मिला था। बुद्धदेव दासगुप्ता की बंगाली फिल्म ‘तहादेर कथा’ के लिए दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म में मिथुन ने फ्रीडम फाइटर की भूमिका निभाई थी। तीसरा नेशनल अवॉर्ड फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ के लिए मिला। इस फिल्म में मिथुन ने रामकृष्ण परमहंस की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म किन्हीं कारणों से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी। इसका प्रीमियर दूरदर्शन पर हुआ था।जनवरी 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती की साल 1989 में 19 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें वो बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। उनका ये रिकॉर्ड नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था। इस बात को तकरीबन 35 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक कोई भी एक्टर इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है। 1982 की फिल्म डिस्को डांसर हिंदी सिनेमा की 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...