Breaking Newsघर में आग लगने से जिंदा जले दंपति, दोनों की मौत

घर में आग लगने से जिंदा जले दंपति, दोनों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः जिले में आज तड़के घर में आग लगने से दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खंड डबवाली गांव के गीदड़ खेड़ा में घर में बेटे ने सुबह आग लगी देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बेटे हरपाल ने बताया कि उसके घर के बगल में ही गुरुद्वारा है। जहां गुरु घर में पाठ चल रहा था।

सवेरे गांव के कुछ लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हरपाल ने माथा टेकने के लिए गुरुद्वारे में जा रहे लोगों को घर में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत कर कमरे का दरवाजा तोड़ा। लोगों ने मौके पर घर में आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कमरे से जले हुए पति-पत्नी के शव मिले। दोनों के सिर पर चोट के निशान भी थे।

कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दिए बयान में मृतक दंपती के 18 वर्षीय बेटे हरपाल सिंह ने बताया है कि आज सुबह करीब 4:30 बजे उसके घर के एक कमरे से आग की लपटें निकल रही थीं। उस कमरे में उसके पिता 40 वर्षीय पिता जसवंत सिंह और 37 वर्षीय मां मलकीत कौर सोए हुए थे। पुलिस को हरपाल ने बताया है कि आग लगने की दुर्घटना में उसके पिता और मां बुरी तरह झुलस गए थे। वे लहूलुहान थे और उनके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा था जैसे किसी तेजधार चीज से वार किया गया हो। मां के शरीर से तो आंतें भी बाहर आ गई थीं।

मामले की जानकारी देते हुए डबवाली की SP दीप्ति गर्ग ने बताया है कि मृतक के बेटे हरपाल सिंह और मृतक के भाइयों से जानकारी जुटाई गई है। जब हम घर पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी और सामान बिखरा पड़ा था। फिलहाल, किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है। दोनों लाशों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल डबवाली पहुंचा दिया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि दंपती का हरपाल इकलौता बेटा है। वह अभी अविवाहित है और ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष का छात्र है। दुर्घटना के समय वह घर के दूसरे कमरे में था।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...