जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की टीम ने हेरोइन सप्लाई के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान हरदयाल नगर निवासी विजय कुमार उर्फ लडडू के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर लड्डू को हरदयाल नगर से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
