Breaking Newsमंदिर के दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक

मंदिर के दान पात्र में मिला 100 करोड़ का चेक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैश कराने बैंक पहुंचा प्रशासन तो हो गया हैरान

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाली मामला सामने आया है। यहां पर एक भक्त ने मंदिर में 100 करोड़ रुपए का चेक मंदिर के दानपात्र में डाल दिया। जब मंदिर प्रबंधन ने चेक को कैश कराने के लिए बैंक से संपर्क किया तो उन लोगों के होश ही उड़ गए। क्योंकि जिस अकाउंट से वह चेक संबंधित था उस अकाउंट में केवल 17 रुपए बैलेंस था। अब यह चेक का फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग चेक डालने वाले को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं।

दरअसल, यह मामला विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर का है। मंदिर में मौजूद दान पात्र में आए चढ़ावे को देखा जा रहा था। इसी दौरान मंदिर प्रबंधन को नोटों के बीच एक चेक मिला। चेक में 100 करोड़ रुपए की राशि लिखी हुई थी। इसे देखकर मंदिर प्रबंधन में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद चेक को कैश कराने के लिए मंदिर प्रबंधन के लोग बैंक में पहुंचे और चेक को कैश करने के लिए दे दिया। कोटक महिंद्रा बैंक के इस चेक को जब बैंक वालों ने चेक जिस अकाउंट से जुड़ा हुआ था। 

उसे चेक किया। इसे देख के बैंक वालों और मंदिर प्रबंधन के होश उड़ गए। क्योंकि चेक तो 100 करोड़ रुपए का था, लेकिन उससे संबंधित अकाउंट में केवल 17 रुपए मौजूद थे। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 100 करोड़ रुपए वाले चेक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी तरह की पुलिस शिकायत किए जाने की बात सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि किसी ने मजाक-मजाक में इतनी भारी-भरकम राशि लिखा हुआ चेक मंदिर की दानपात्र में डाल दिया हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...