Nationalनाले में फिसला 14 साल का मासूम, डूबकर मौत

नाले में फिसला 14 साल का मासूम, डूबकर मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दिल्लीः नागलोई इलाके में खुले नाले में गिरने से 14 साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले को खुला छोड़ देने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जानकारी मुताबिक, आउटर दिल्ली के नागलोई राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन इलाके का 14 साल का विकास नाम का बच्चा एक्सटेंशन के डी ब्लॉक इलाके में परिवार के साथ रहता था। वह शुक्रवार की दोपहर इलाके के खुले नाले के किनारे से जा रहा था, तभी अचानक वह नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की। एक महिला ने लकड़ी के सहारे से बच्चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नाले से निकाला गया, जिसकी शिनाख्त मौके पर पहुंचे उसके पिता ने की। घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

लोगों का कहना है कि यह नाला दिल्ली सरकार के विभाग के अंडर में आता है। इस नाले की कभी सफाई नहीं होती, खुले नाले में कूड़े का जमावड़ा है, जिससे इस नाले में गिरने वाले पशु तक बाहर नहीं निकल पाते। पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं, नाले में डूबकर कई पशुओं की भी मौत हो चुकी है। इन सबके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। फिलहाल नागलोई थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...