ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में पिछले 23 सालों में पकड़ी गई 1856.250 लीटर जहरीली शराब को ऊना पुलिस ने बंगाणा में नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षिक ऊना अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी हेडक्वाटर अजय ठाकुर की अध्यक्षता में इस शराब को नष्ट किया गया। डीएसपी ठाकुर ने बताया कि यह शराब सन 2000 से 2023 तक अवैध शराब के रूप में पकड़ी गई थी। यह शराब अलग अलग 12 मामलों के तहत पकड़ी गई थी। अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यह जहरीली शराब चंडीगढ़ जैसे बाहरी इलाकों से हिमाचल में दाखिल हुई थी। शराब माफिया अवैध रूप से मोटी कमाई करने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाता है। माफिया को परास्त करने के लिए ऊना पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है। यदि आपके आस पास भी कोई अवैध तरीके से शराब बना रहा है तो पुलिस हेल्पलाइन या सीधे थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम सदैव गुप्त रखा जाता है।
