Himachalप्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत 192 बच्चों को दिया जाएगा...

प्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत 192 बच्चों को दिया जाएगा लाभ – डीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 192 बच्चों को प्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना में प्रत्येक बच्चे को सरकार की ओर से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

उपायुक्त ऊना ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इस योजना में ऊना जिला के 200 बच्चों को वित्तीय लाभ प्रदान किया गया। इनमें से 28 बच्चों ने 31 मार्च 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली जिस कारण 1 अप्रैल 2023 से उन्हें इस योजना का लाभ देना बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ऊना जिला के 20 नए पात्र लाभार्थी बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 4500 रूपये प्रति माह की दर से प्रतिवर्ष 54000 का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा।

राघव शर्मा ने बताया कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। बैठक में बाल संरक्षण समिति की चेयरपर्सन मीनाक्षी राणा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, प्रेम आश्रम ऊना की प्रभारी सिस्टर संजना तथा संरक्षण अधिकारी अभिमन्यु कपूर भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...