Breaking Newsरील बनाने के चक्कर में नदी में बहे 2 भाई, एक का...

रील बनाने के चक्कर में नदी में बहे 2 भाई, एक का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावाः रील बनाना कितना घातक हो रहा है, इसकी बानगी हर और कहीं ना कहीं नजर आती हुई दिखाई दे रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है। यहां पर सेंगर नदी के किनारे खड़े होकर रील बनवाना दो चचेरे भाइयों को महंगा पड़ गया। दोनों किशोर नदी में डूब गए, जिससे एक की मौत जब की दूसरे की तलाश जारी है। दोनों किशोरों के सेंगर नदी में नहाने के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों किशोर अपने दोस्तों के साथ है और सामने वाले मोबाइल में वीडियो कैद कर रहे हैं।

इटावा के एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि आज सुबह दस बजे के आसपास दिल्ली से नानी की तेहरवी में शामिल होने आए 17 साल के रेहान और 13 साल का चांद सेंगर नदी में डूब गया। जैसे ही दोनों के डूबने की सूचना मिली गांव वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्कालिक तौर पर पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन रेहान का शव बरामद हो गया है, जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चांद को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। परिजन ऐसा बता रहे है कि दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से आए चचेरे भाई हैं। नदी पर फोटो सेशन कर रहे थे, तभी अचानक से पैर फिसलने से रिहान नदी में गिर गया,उसको बचाने के दौरान छोटा भाई चांद भी डूब गया। गोताखोरों और पुलिस ने रेहान के शव को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला।

मौत का शिकार बना रेहान सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का शौकीन था। जिसके लिए नदी पर फोटो, वीडियो और रील्स बनाने के लिए गया हुआ था। पिछले दिनों महातुआ गांव की बुजुर्ग महिला की मौत के बाद आज उनकी तेहरवीं थी, जिसमें दूरदराज के तमाम नजदीकी और परिवारीजन शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी बीच दिल्ली के बदरपुर से आए 17 साल का रिहान और 13 साल का चांद चार अन्य अपने दोस्तों के साथ में शेरगढ़ नदी के किनारे जा पहुंचे। जहां रेहान और चांद सेल्फी लेने लगे इसी बीच रिहान का किसी तरह से नदी के किनारे पैर फिसल  गया।

रेहान को गिरता देख कर के चांद ने उसे खींचने की कोशिश की लेकिन दोनों नदी में जा गिरे। दो किशोरों के नदी में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने गांव वालों और पुलिस को दी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे हैं। स्थानीय थाना इकदिल पुलिस सीओ अमित कुमार सिंह की अगुवाई में सर्च अभियान चला रही है।

सर्च अभियान में रेहान के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन चांद अभी फिलहाल नहीं मिल सका है। चांद को खोजने की कोशिशें और कवायद गोताखोरों के जरिए जारी है। एसएसपी ने बताया कि लापता किशोर को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...