Breaking Newsकार- ट्रैक्टर की भयानक टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

कार- ट्रैक्टर की भयानक टक्कर में 2 की मौत, 7 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झज्जर : रोहतक में रविवार सुबह झज्जर रोड पर गांव शामली के पास एक कार व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार झज्जर के एक युवक व ट्रैक्टर सवार समेत 2 की मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर एकत्रित राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाल कर रोहतक पीजीआई में पहुंचाया। कार व ट्रैक्टर-ट्राली के एक्सीडेंट में झज्जर के गांव डीघल निवासी करीब 26 वर्षीय विकास की मौत हो गई।

वहीं कार सवार गांव डीघल निवासी करीब 27 वर्षीय हरीश, करीब 25 वर्षीय मुकेश, करीब 24 वर्षीय पूजा, 21 वर्षीय तन्नू, 3 वर्षीय मीतांश, 3 वर्षीय नक्श घायल हो गए। वहीं एक्सीडेंट में ट्रैक्टर सवार गांव मदाना निवासी राज की मौत हो गई। वहीं गांव मदाना निवासी करीब 29 वर्षीय संदीप घायल हो गया। इस हादसे घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार गांव डीघल से रोहतक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान झज्जर-रोहतक मार्ग पर वे गांव शामली के पास पहुंचे तो कार व ट्रैक्टर-ट्राली की भयंकर टक्कर हो गई।

जिसके कारण कार व ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद राहगीर भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने ही घायलों को संभाला और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। इधर हादसे में ट्रैक्टर सवार राज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को रोहतक पीजीआई में लाया गया, जहां पर विकास को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...