Breaking Newsआप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के...

आप नेता से 50 लाख रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट का मामला 

मोतिहारी: बिहार में पूर्वी जिला चंपारण पुलिस को सोमवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे शहर रक्सौल से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रम बराड़ गैंग के 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम बराड़ गैंग के अपराधियों को रक्सौल में देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसपी सदर राज के नेतृत्व में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल और रामगढ़वा थाना पुलिस की टीम बनाई गई।

इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के कई थाना को अलर्ट कर दिया गया। मिश्रा ने बताया कि टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।  गिरफ्तार शशांक पांडेय अंबाला सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लवाना से 50 लाख की रंगदारी और घर पर फायरिंग के अलावा जयपुर के एक ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ की लूट मामले में वारंटी है। जिस समय शशांक ने आप नेता मक्खन सिंह से रंगदारी मांगी थी, उस समय वह दुबई में था।
इसके अलावा शाहाबाद कुरुक्षेत्र थाना में पांच पिस्तौल बरामदगी और अम्बाला पड़ाव थाना में डकैती कांड का मामला भी उस पर दर्ज है। वहीं, गिरफ्तार उसका साथी त्रिभुवन साह पर पूर्वी चंपारण जिला के हरपुर थाना में दो मामले दर्ज है। हाल के दिनों में दोनों अपराधी गोरखपुर में रह रहे थे और दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोतिहारी आए थे। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है उसे सेन्ट्रल जेल मोतिहारी में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...