Breaking Newsभीषण आग लगने से जिंदा जली 2 नाबालिग बहनें

भीषण आग लगने से जिंदा जली 2 नाबालिग बहनें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहादुरगढ़ः हरियाणा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी में भीषण आग लग गई। इस आग में दो नाबालिग बच्चियां जिंदा जल गई हैं, जिससे दोनों बहनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव की है। जब यह आगजनी की घटना हुई थी तब लोग घरों में सो रहे थे। बिहुनी गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस आग में एक कमरे में सो रही दो सगी बहनें जिंदा जल गई हैं। एक बच्ची की उम्र 6 साल थी तो दूसरी 6 महीने की थी। इस घटना में दोनों की जान चली गई है, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे।

फायर बिग्रेड की टीम ने फटाफट आग को बुझा दिया। पुलिस ने अपनी प्राइमरी जांच में पाया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग की चपेट में आने से दोनों सगी बहनों की मौत हो गई है। पुलिस ने घर से दोनों शवों को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मरने वाली दोनों सगी बहनें नाबालिग थीं, जिनमें से एक 6 साल की और दूसरी 6 महीने की है। इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...