Breaking News2 ट्रकों की भिड़ंत, बिजली का टावर गिरा हाईवे पर

2 ट्रकों की भिड़ंत, बिजली का टावर गिरा हाईवे पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : रतनपुर रोड में सेंदरी के पास हाईवे में दो ट्रक आपस में टकरा गए। दुर्घटना के बाद एक ट्रक सड़क से उतरकर बिजली के टावर से जा टकराया। इससे बिजली का टावर हाईवे पर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को सिम्स में भर्ती कराया है। इधर हादसे के बाद रतनपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। यातायात पुलिस रतनपुर, कोरबा, पेंड्रा की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्ग में डायवर्ट कर रही है।  कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात बिलासपुर-रतनपुर हाईवे में सेंदरी के पास आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के टावर से जा टकराया।

इससे बिजली का टावर टूटकर सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टावर के पास ट्रक में फंसे ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकला। घायल ड्राइवर को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रतनपुर, कोरबा, पेंड्रा की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्ग में डायवर्ट कर दिया है। कोरबा की ओर जाने वाले वाहनों को मटियारी से बेलतरा की ओर भेजा जा रहा है। पेंड्रा की ओर जाने वाले वाहनों को कोटा की ओर से भेजा जा रहा है।

इधर हादसे की जानकारी के बाद पावर ट्रांसमिशन की कंपनी टावर को सड़क से हटाने के काम में जुट गई है।बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोनी क्षेत्र के सेंद्री के पास आज रात को बिजली का 11केवी का टावर सड़क पर एक दुर्घटना में अजीब तरीके से गिर गया है। 2 ट्रक में आपस में दुर्घटना में टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क किनारे खड़े बिजली के टावर में जा भिड़ा। दुर्घटना में घायल एक ट्रक के ड्राइवर को कोनी पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में एडमिट कराया है। बिजली कनेक्शन को डिसकनेक्ट टावर को हटाने का कार्य जारी है। मार्ग की गाड़ियों को डायवर्ट किया जा रहा हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...