National2 Tuition teachers ने छात्रा को 6 महीने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,...

2 Tuition teachers ने छात्रा को 6 महीने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर: जिले में अध्यापक और विद्यार्थी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां, नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग देने वाले अध्यापकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में कोचिंग संस्थान के 2 प्रमुख शिक्षकों को गिरफ्तार किया है।

2 साल पुरानी इस घटना के लिए शुक्रवार को केस दर्ज कर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शिक्षकों में से एक ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर कथित तौर पर 6 महीने से अधिक समय तक लड़की के साथ संबंध बनाए। आरोपियों की पहचान जीव विज्ञान के शिक्षक साहिल सिद्दीकी और रसायन विज्ञान के शिक्षक विकास पोरवाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस मुताबिक, दिसंबर 2022 में हुई इस घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली पीड़िता काकादेव इलाके में एक कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए लगभग एक साल से छात्रावास में रह रही थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 में साहिल सिद्दीकी ने उसे कल्याणपुर के मकड़ी-खेड़ा में अपने दोस्त के फ्लैट पर अन्य विद्यार्थियों के साथ नया साल मनाने के लिए बुलाया और जब वह फ्लैट पर पहुंची तो उसने पाया कि वहां केवल साहिल सिद्दीकी ही था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पदार्थ पिलाया गया और साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया।

पीड़िता ने बताया कि तब से साहिल सिद्दीकी ने 6 महीने से अधिक समय तक उसे अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद कोचिंग के एक अन्य शिक्षक विकास पोरवाल ने भी उससे दुष्कर्म किया। उसने अपनी मां को कानपुर पहुंचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में लड़की ने इस घटना के बारे में पुलिस से संपर्क करने में संकोच किया लेकिन यूट्यूब पर घटना से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उसने केस दर्ज कराने का फैसला किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...