Himachalड्रोन से बमबारी में 21 की मौत, 110 घायल

ड्रोन से बमबारी में 21 की मौत, 110 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेलगोरोद: रूस के बेलगोरोद में एयर स्ट्राइक की खबर है। हमले में 3 बच्चे समेत 21 लोग मारे गए जबकि 110 लोग घायल हो गए। रूस ने इस हमले का बदला लेने की कसम खा ली है। ये शहर यूक्रेन सीमा के पास है। माना जा रहा है कि ये एयरस्ट्राइक यूक्रेन ने जवाबी कार्रवाई में की है। हालाँकि यूक्रेन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। हमला 30 दिसंबर को हुआ। इस दौरान क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए। हमले के बाद कुछ फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आई है इसमें जलती हुई कारें, क्षतिग्रस्त इमारतें और चारों ओर धुआँ नजर आ रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने इस हमले के बाद बैठक की है। घटनास्थल पर मेडिकल सुविधा पहुँचाई गई है। घायलों का इलाज चल रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए हैं।

उन्होंने इस हमले के पीछे यूक्रेन का नाम लेते हुए कहा कि यूक्रेन की सरकार अग्रिम मोर्चे पर हुई हार से ध्यान हटाने और हमें इसी तरह की कार्रवाई करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। रूसी अधिकारियों ने इस हमले के लिए ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपिय देशों को जिम्मेदार ठहराया कि वो यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही देश यूक्रेन को रूस के खिलाफ हमलों के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने इसे आतंकी हमले जैसा बताया है और कहा है कि इसकी सजा उन्हें जरूर मिलेहगी। बता दें कि शनिवार (30 दिसंबर 2023) को हुए इस हमले से एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और 36 ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंसकी का दावा था कि इस हमले से 39 लोगों की जान गई है और 159 लोग घायल हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...