ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा में नए साल पर 21वां भंडारा सोमवार को संपन्न हुआ। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब ब्लॉक स्तर की राजनीति में था तब भी इस भंडारे में सेवा का मौका मिलता था। आज विधायक बनकर लोगों को प्रसाद बांटने में सुख की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर ठेकेदार महिंद्र धीमान, सन्नी ठाकुर, बिट्टू पादा, स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत सिंह, प्रबक्ता,राममूर्ति शर्मा,नरेंद्र धीमान,विबेक शर्मा ठाकुर किशोरी,महिंद्र शर्मा, रणबीर राणा व अन्य उपस्थित रहे।
