ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के गरीब और असहाय परिवारों को सीएम राहत कोष की पहली किश्त पहुंच चुकी है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया है कि 10.42 लाख रूपए 22 परिवारों के खातों में पहुंच चुके हैं। स्वास्थ सेवाओं के लिए राज कुमार गांव मदनपुर को 1,50 लाख, कपिल देव गांव धुँधला को 1 लाख, देवराज गांव नारगड़ू को 30 हजार,सुखदेव गांव खुरवाईं 50 हजार, शिव कुमार गांव हरोट 50 हजार, अशोक कुमार गांव नरूंह 50 हजार, सुमना देवी गांव नलूट 20 हजार , नानक चंद बसाल 50 हजार, संतोष कुमार गांव कुरयाला 40 हजार, चंचल गांव नारी देवी सिंह 1 लाख, पूजा, रामपाल, विसनी देवी, मधुबाला को दस-दस हजार रुपये, बीरबल नगंल सलंगड़ी 40 हजार, राम लाल नारी डेरा बाबा रुद्रनन्द 40 हजार, जोध सिंह गांव बसाल 61 हजार व अन्य के खातों में कुल 10 लाख 41 हजार 900 की राशि पहुंच चुकी है।
