Breaking Newsट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यीय दल रास्ता भटका, 4 की मौ'त

ट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यीय दल रास्ता भटका, 4 की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 उत्तरकाशी : सहस्त्रताल ट्रैकिंग रूट पर गए 22 सदस्यों के दल में से 4 सदस्यों की ठंड से मौत हो गई है। 8 की तबीयत खराब है। इन्हें रेस्क्यू करने के लिए जमीनी और हवाई मार्ग से कोशिश जारी है। जान गंवाने वाले 4 सदस्यों की बॉडी भी अभी ट्रैकिंग रूट पर ही है। बाकी के 10 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, इनकी सेहत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिल सका है।

रेस्क्यू के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस की दो टीमें देहरादून से रवाना की गई हैं। इसके साथ ही एक टीम को बैकअप में रखा गय़ा है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ऩे ब्रीफिंग के बाद रेस्क्यू के लिए टीमें रवाना की हैं। आपको बता दें कि सहस्त्रताल 4400 मीटर की ऊंचाई पर है।

दरअसल 29 मई को एक 22 सदस्य ट्रैकिंग दल सहस्त्रताल ट्रैक पर गया था। जिसमें कर्नाटक के 18 सदस्य, महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाईड शामिल हैं। यह दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। इस ट्रैकिंग दल को 7 जून तक लौटना था।

बताया जा रहा है कि वापसी करते हुए ये दल 2 जून को कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा। तीन जून को सभी सहस्त्रताल के लिए रवाना हुए। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और बर्फबारी शुरू होने से घना कोहरा छा गया। इससे यह दल रास्ता भटक गया। ट्रैकर्स की ओर से यह सूचना माउंटनेरिंग एवं ट्रैकिंग एजेंसी को दी गई।

सूचना मिलने पर एजेंसी ने भी ट्रैकर्स की छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद संबंधित एजेंसी ने उत्तरकाशी डीएम को जानकारी दी। तब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार सुबह भी हेलीकॉप्टर के जरिए SDRF की टीमों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...