Internationalक्लास के दौरान School Building गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100...

क्लास के दौरान School Building गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबुजा: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में  एक बड़ा हादसा हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां पर दो मंजिला स्कूल गिर गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई, जबकि मलबे में 100 से अधिक छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में फंसे छात्रों की तलाश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।  दरअसल पठारी राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स एकेडमी कॉलेज में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे।

यहां कक्षाएं शुरू होने के थोड़ी ही देर बात स्कूल की इमारत गिर गई। हादसे में घायल होने वालों में कई बच्चे 15 वर्ष या उससे कम उम्र के थे। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि कुल 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 को बचा लिया गया है। छात्रों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। हादसे में 22 छात्र मारे गए हैं। वहीं नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। पठार राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने एक बयान में कहा त्वरित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना दस्तावेज या भुगतान के उपचार को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार ने इस त्रासदी के लिए स्कूल की कमजोर संरचना और नदी के किनारे स्थित स्थान को जिम्मेदार ठहराया। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास इकट्ठा हो गए। यहा मौजूद लोगों में चींख-पुकार मची हुई थी, वहीं कुछ मदद मांगते दिखे। इसके अलावा बचाव कर्मी वहीं मलबे के अंदर से छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...