Himachal22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

22 वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उप मुख्यमंत्री ने किया प्रतियोगिता शुभारंभ

देव भूमि को नशे से बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे – उप मुख्यमंत्री

ऊना/सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया।  इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई देता हूं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की अपनी टीम न होते हुए भी इस चुनौती को अवसर में तब्दील किया है।  उन्होंने कहा कि यह ऊना के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन ऊना जिला में हो रहा है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अब प्रदेश में भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। 

उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी ताल मेल से कार्य करना होगा ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नशे का व्यापार न हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस आज अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। हिमाचल पुलिस का हार्मनी ऑफ पाइन्स बैंड देश तथा विदेश में अपना नाम कमा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का बैंड न सिर्फ व्यवसायिक भाव से कार्य करे बल्कि 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे आयोजनों में भी बैंड की प्रस्तुति होनी चाहिए ताकि लोगो को मनोरंजन के साथ-साथ देशभक्ति भावना से भी जोड़ा जा सके।

हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने कई नदियां एवं जल स्त्रोत दिए है जिस कारण यहां पर जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभा को खोजने में मदद करती है और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने पूरे देश भर से आए खिलाड़ियों का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। उपमुख्य मंत्री ने बताया कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चलेगी जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा ले रही है जिसमंे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 10 टीमें महिलाओं की भी भाग ले रही हैं। इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य लोगो का स्वागत किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य वाटर एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रोडमैप तैयार किया जायेगा ताकि आगामी समय में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुदर्शन बबलू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश बिट्टू, बंगाणा ब्लाॅक अध्यक्ष रामासरा, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, एसपी अजय ठाकुर, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...