HimachalUSA में गुरुद्वारे के बाहर 29 वर्षीय रागी की गोलियां मारकर ह+त्या

USA में गुरुद्वारे के बाहर 29 वर्षीय रागी की गोलियां मारकर ह+त्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बढ़ापुर (बिजनौर): थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी एक युवक की अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा में रागी का कार्य करता था। युवक की हत्या की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी राज सिंह उर्फ गोल्डी (29) करीब डेढ़ साल पहले गुरुद्वारे में रागी का कार्य करने के लिए अमेरिका के शहर सेल्मा गया था। बताते हैं कि शुक्रवार की रात्रि गुरुद्वारे में जत्थे के साथ कीर्तन करने के बाद राज सिंह उर्फ गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर सड़क पर पहुंचा तो हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। अब गोल्डी की हत्या की खबर मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि अभी तक अमेरिका की गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उनको मृतक का शव के अंतिम संस्कार करने की बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। गोल्डी के पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। विधवा मां, दो छोटी बहनों व एक भाई की जिम्मेदारी गोल्डी के कंधों पर ही थी। परिजन मृतक गोल्डी का अंतिम संस्कार भारत में ही करना चाहते हैं। मृतक की बहन प्रीति कौर का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि वह उसके मृतक भाई के शव को भारत वापस लाने में उनकी मदद करेंगे।

राज सिंह उर्फ गोल्डी के पिता धीरे सिंह की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। गोल्डी की मां कमला देवी ने गोल्डी समेत चार बच्चों का पालन पोषण किया। डेढ़ वर्ष पूर्व गोल्डी घर की गरीबी दूर करने की आस में अमेरिका के शहर सेल्मा स्थित एक गुरुद्वारा में रागी का काम करने गया था, जहां शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोल्डी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक गोल्डी के परिवार में विधवा मां कमला देवी, एक छोटा भाई मोंटी व दो छोटी बहनें प्रीति कौर और प्रियंका हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...