Breaking Newsदिवाली से पहले हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में 3 जिंदा...

दिवाली से पहले हाईवे पर 3 वाहनों की टक्कर में 3 जिंदा जले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा गुरुग्राम के पास हुआ, जहां एक टैंकर ने एक कार और पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के फौरन बाद कार में आग लग गई जिससे कार के अंदर बैठे तीन लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा पिकअप वैन के ड्राइवर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस हादसे में मरने वालों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

ये हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब जयपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने बेकाबू होकर पहले डिवाइडर तोड़ा फिर रोंग साइड घुसते हुए सामने से आ रही डेटसन गो को टक्कर मार दी। टक्कर के फोरन बाद कार में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक कार में CNG लगी हुई थी। जोरदार टक्कर से CNG सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और कार में आग लग गई। दरवाजे लॉक होने की वजह से अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाएं।  इसके अलावा टैंकर ने पिक-अप वेन में भी टक्कर मारी जिसके बाद उस पिक-अप वेन के ड्राइवर की मौत हो गई।

जो लोग वहा से गुजर रहे थे उन्होंने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. बताया जा रहा है हादसे के बाद पिक-अप आगे से चकना-चूर हो गई, जिसकी वजह से शव को कटर से सा काट कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने कार की नंबर प्लेट पता लगाकर बताया कि यह कार पानीपत के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि पुलिस चारों मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। बता दे कि तेल टैंकर का आरोपी चालक मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...