Fazilkaकरणी सेना अध्यक्ष की ह'त्या के मामले में शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार,...

करणी सेना अध्यक्ष की ह’त्या के मामले में शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने किया खुलासा 

चंडीगढ़ : राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है, जबकि तीसरे का नाम उधम है। उधम वही शख्स है, जो फरारी के दौरान इनके साथ था। 
स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। जैसे ही पुलिस को इनके चंडीगढ़ में छिपे होने का पता जो टीम रात को ही यहां पहुंच गई और आधे घंटे में उन्हें होटल से दबोच लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तीनों को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी। दिल्ली और राजस्थान पुलिस को इन हत्यारों की लोकेशन से चंडीगढ़ में छिपे होने का पता चला है। शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था, ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सकें। आरोपी पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी बरामद करवा सकते हैं। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची।

जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चौहान और दानाराम के संपर्क में थे। वीरेंद्र चौहान और दानाराम के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चौहान और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस से छिपने के लिए आरोपी मनाली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सुखदेव सिंह की हत्या करने के बाद आरोपी सबसे पहले ट्रेन से हिसार गए। हिसार पहुंचकर बस से मनाली के लिए निकल गए। उधम के साथ मनाली से मंडी और फिर चंडीगढ़ आ गए। चंडीगढ़ में होटल में रुके, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...