20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में इस गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार 

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कीस्पेशल सेल की टीम नेलॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने पुरानी दिल्ली के कोतवाली इलाके में एक बिजनेसमैन से रंगदारी मांगी थी। स्पेशल पुलिस कमिश्नर एचएस धालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान उदित, अनीश कुमार और मोहित गुप्ता के रूप में हुई है। उदित दिल्ली के कृष्णानगर का, अनीश कुमार उर्फ मिंटू नांगलोई का और मोहित गुप्ता निहाल विहार इलाके का रहने वाला है। इन्हें डीसीपी राजीव रंजन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इन्होंने पुरानी दिल्ली के बिजनेसमैन से 20 लाख रुपए की रंगदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी थी।

लाजपत राय मार्केट के एक बिजनेसमैन को 23 जून को धमकी की कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा है। उसे प्रोटेक्शन मनी के रूप में 20 लाख रुपए चाहिए। पीड़ित की शिकायत पर 29 जून को कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। 

उस मामले की छानबीन दिल्ली पुलिस के साथ-साथ स्पेशल सेल की टीम भी कर रही थी‌। उसी छानबीन के दौरान स्पेशल सेल की टीम को पता चला कि सभी आरोपी जापानी पार्क रोहिणी इलाके में इकट्ठा होने वाले हैं। फिर क्या, वहीं पर पुलिस टीम ने ट्रैप लगाया और तीनों शूटरों को धर दबोचा। फिलहाल इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...