Breaking Newsखालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर हत्या मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में शुक्रवार को तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। कनाडा तीनों गिरफ्तार संदिग्धों को भारतीय नागरिक बता रहा है। तीनों के नाम करण बरार (22), कमलप्रीत सिंह (22), करणप्रीत सिंह (28) बताए गए हैं। ये तीनों करीब 3 से 5 साल से एडमॉन्टन, अल्बर्टा में रह रहे थे। ये जानकारी आरसीएमपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी। कनाडा पुलिस का कहना है कि उन पर फर्स्ट डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के शुरू होने से पहले पुलिस को इन लोगों के बारे में नहीं पता  था। कनाडा पुलिस का कहना है कि वह अब तीनों संदिग्धों की भारत सरकार से संभावित संबंधों की जांच कर रही है, हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया। जांच कर रही टीम का कहना है कि कनाडा के रिश्ते भारत के साथ कई सालों “काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण” रहे हैं।

कनाडा पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्ध उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनको खालिस्तानी निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। IHIT के प्रभारी अधिकारी और सुपरीटेंडेंट मंदीप मुकर और RCMP सहायक आयुक्त डेविड टेबौल और ब्रायन एडवर्ड्स ने पत्रकारों से बातचीत में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान पहले ही कर ली थी और लगातार उन पर नजर रख रही थी। पुलिस ने एक तलाशी अभियान के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कनाडा भारतीय नागरिक बता रहा है। बता दें कि जून 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई थी।

इस हत्या का आरोप कनाडा ने भारत पर मढ़ दिया था। कनाडा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगातार भारत पर लगाता रहा है। पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में घोषणा की थी कि कनाडाई अधिकारी भारतीय सरकारी एजेंटों के कनाडाई नागरिक निज्जर की गोलीबारी में हत्या से जुड़े किसी भी संभावित लिंक को लेकर जांच कर रही है। हालांकि भारत ने इसे पूरी तरह से बेतुका और बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था। हालांकि कनाडा के इस तरह के आरोपों के बाद से दोनों ही देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई और बड़ा राजनयिक विवाद खड़ा हो गया था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...