Hostel का खाना खाकर 30 छात्राएं हुईं बीमार, अस्पताल में भर्ती

त्रिपुराः हॉस्टल में खाना खाने के बाद एक साथ कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, त्रिपुरा जिले के एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा संचालित हॉस्टल में भोजन करने के बाद कम से कम 30 छात्राएं बीमार हो गईं। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने बोधजंग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और महारानी तुलसीबाटी स्कूल की छात्राओं के दूषित भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने की घटना की जांच के आदेश दिए। 

दोनों सरकारी स्कूलों की छात्राएं एक एनजीओ द्वारा संचालित छात्रावास में रहती थीं और अपने-अपने संस्थानों में जाने से पहले भोजन करती थीं। पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले दो लड़कियों ने पेट दर्द की शिकायत की और जल्द ही अन्य छात्राओं ने भी यही शिकायत की। छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि छात्रावास से जांच के लिए भोजन के सैंपल एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि छात्रावास अधिकारियों द्वारा छात्राओं को परोसे गए खाने में कुछ भी प्रतिकूल पाया जाता है, तो हम उचित कदम उठाएंगे। छात्राओं की हालत स्थिर बताई गई है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री बीमार छात्राओं से मिल ओर उन्होने  कहा कि छात्राओं की हालत स्थिर है। सरकार ने आवश्यक कदम उठाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...