Himachalहवाई हमले में 36 जवानों की हुई मौत

हवाई हमले में 36 जवानों की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नइ दिल्ली-इजरायली सेना ने सीरिया में भीषण हवाई हमला किया है। जानकारी के अनुसार अलेप्पो शहर के पास हुऐ इजरायली हवई में सीरिया की सेना के 36 जवानों की मौत हुई है। सेना का कहना है कि इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, हमले में संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया है कि इजरायली एयरस्ट्राइक ऐसे समय पर हुई है, जब देश के विद्रोही गुटों ने अलेप्पो और इसके आस-पास के इलाकों पर ड्रोन से हमला किया है। अधिकारी की तरफ से हमले में घायल होने वाले लोगों की सही संख्या नहीं बताई गई है, मगर एएफपी ने बताया है कि 36 सैनिक मारे गए हैं।

इजरायली हमलों में अलेप्पो के दक्षिणी उपनगर जिब्रीन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्लाह ग्रुप के मिसाइल डिपो को टारगेट किया गया। हिज्बुल्लाह की सीरिया में मौजूदगी रही है, क्योंकि वह सेना के साथ मिलकर यहां विद्रोह दबाने में शामिल रहा है।

अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है, जो एक वक्त कमर्शियल सेंटर हुआ करता था। पिछले कुछ सालों में इस शहर पर कई बार एयरस्ट्राइक की गई है, जिसकी वजह से इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बंद करना पड़ा है। मीडिया ने गुरुवार को बताया था कि राजधानी दमिश्क के पास भी एयरस्ट्राइक की गई थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इजरायली अधिकारियों की तरफ से अभी तक इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...