कार और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत, 2 बच्चों सहित 3 घायल

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह उस समय यह घटना हुई जब कार सवार लोग लखनऊ से गोंडा जा रहे थे। इस दौरान बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गनेशपुर में गुप्ता ढाबा के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बता दें कि कार सवार लोग सोमवार सुबह गोंडा जा रहे थे। अभी ये लोग रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर के पास लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गुप्ता ढाबा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। कार सवार लोग इसमें फंस गए, चीख पुकार मच गई।

आनन फानन आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और कार सवार लोगों को निकाला। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 2 बच्चों समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों में एक की शिनाख्त गोंडा निवासी अयान कुरेशी के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर लोगों की शिनाख्त हो सकेगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...