Clinic संचालक की पत्नी से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपियों का पर्दाफाश

चितौड़गढ़ः क्लिनिक संचालक से पत्नी से फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गंगरार थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किडनैप हुआ व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। आरोपियों ने क्लिनिक संचालक को अगवा कर पत्नी से 5 लाख मांगे थे। पुलिस अधिकारी सुधीर जोशी ने बताया कि 22 अप्रैल को चंदेरिया निवासी मीता मंडल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पति राकेश मंडल, जो बोरदा गांव में क्लिनिक चलाते हैं, 21 अप्रैल की रात से लापता हैं। रात करीब 1 बजे राकेश के मोबाइल से मीता को एक वॉइस कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक मरीज को गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई है और अब उन्हें पांच लाख रुपए देने होंगे। कॉल बार-बार आ रही थी और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में किडनैप राकेश को सुरक्षित बरामद किया और मेडिकल जांच में उनके साथ मारपीट की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने पांच बदमाशों बोरदा निवासी मुकेश गुर्जर (23), रिठोला निवासी रोहित ओढ़ (20), मीणों का कंथारिया निवासी भावेश बारेठ (20), कचूमरा निवासी अर्जुन गिरी भारती (25), बनाकियां कलां निवासी भैरूसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रात के समय सुनसान जगह पर बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार से राकेश को रोककर उठा लिया गया। उसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई, मारपीट की गई और फोन पर उसकी पत्नी से फिरौती मांगी गई। पैसे नहीं देने पर राकेश की बाइक और मोबाइल लेकर उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...