NationalVande Bharat Train पर पथराव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Vande Bharat Train पर पथराव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का माला सामने आया है। बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसमें ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे तोड़ डाले। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव ये पांचों बागबाहरा के है, ये असमाजिक तत्व है, पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले है। आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को आज ही रेलवे कोर्ट में पेश करेगी।

RPF के अधिकारी ने बताया कि कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है, उसका ट्रायल रन था। वह महासमुंद से सुबह 7.10 पर निकली। बागबाहरा के पास 9 बजे के करीब कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया। ट्रेन में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी। सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई और उसने जांच की। जिसके बाद पांच आरोपी पकड़े गए।

आरपीएफ अधिकारी ने बताया पूछताछ में पता चला है कि शिवकुमार बघेल नाम का जो आरोपी है उसका भाई पार्षद है। रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस पत्थरबाजी में 3 कोचों के शीशे टूट गए है। पहले भी कई शहरों में वंदे भारत पर पत्थर फेंके जा चुके है। गत दिनों पहले भी लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी की थी। यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात करीब 8 बजे के करीब आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन की खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...