Healthशरीर में Vitamin-E की कमी काे पूरा करेंगे 5 Fruits, खूबसूरती के...

शरीर में Vitamin-E की कमी काे पूरा करेंगे 5 Fruits, खूबसूरती के साथ-साथ बनी रहेगी तंदुरुस्ती, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Vitamin-E : विटामिन-ई एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो न केवल हमारी त्वचा और बालों की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। ये हमें सेहतमंद रखने में भी मदद करते हैं। अगर व‍िटाम‍िन ई की बात करें तो ये सेहत के लि‍ए काफी हेल्‍दी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं। व‍िटाम‍िन ई बालों को झड़ने से रोकता है। स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्‍यून स‍िस्‍टम भी मजबूत बनेगा।

ऐसे में अगर आपकी बॉडी में व‍िटाम‍िन ई की कमी (Vitamin E Deficiency) है ताे आपको कुछ ऐसे फलों (Vitamin-E Rich Fruits) और सब्‍जि‍यों का सेवन करना चाह‍िए ज‍िसमें इनकी अच्‍छी मात्रा पाई जाती हो। हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो व‍िटाम‍िन ई क‍े अच्‍छे स्रोत हैं। आइए उन फलों के बारे में व‍िस्तार से जानते हैं-

एवोकाडो
एवोकाडो में व‍िटाम‍िन K और C के अलावा E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हमारी स्‍कि‍न को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आप एवोकाडो को अपनी डाइट में कई तरह से शाम‍िल कर सकते हैं। आप इसे सैंडव‍िच, स्‍मूदी, सलाद या डायरेक्‍ट छीलकर भी खा सकते हैं। अगर आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी है तो आपको रोजाना ये फल खाना चाह‍िए।

कीवी
कीवी में भी विटामिन सी के साथ-साथ ई की अच्‍छी मात्रा होती है। ये खाने में भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगती है। अगर आपको खट्टे फल पसंद हैं तो आप रोजाना एक कीवी जरूर खाएं। ये आपके शरीर में व‍िटाम‍िन ई की कमी को पूरा करेगा। इससे इम्यून सिस्टम को तो मजबूती म‍िलेगी ही, साथ ही ये आपकी त्‍वचा का भी खास ख्‍याल रखेगा।

पपीता
पपीता में अच्‍छी मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। अगर हम न‍ियम‍ित रूप से पपीता को अपनी डाइट में शामि‍ल करते हैं तो इससे हमारा डाइजेशन बेहतर रहता है। ये त्‍वचा को भी नेचुरली ग्‍लो देने का काम करता है।

पालक
ठंड के द‍िनों में बाजार में पालक की भरमार होती है। पालक विटामिन ई का अच्‍छा स्रोत होता है। पालक आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। त्वचा और बालों के लिए भी ये क‍िसी वरदान से कम नहीं है। आप घर में पालक को कई तरह से बना कर खा सकते हैं जैसे सलाद, सब्‍जी, पूड़ी या सूप, ये हर रूप में आपको फायदा ही देगा।

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी की भी अच्‍छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ठंड में आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...