NationalConstable पत्नी सहित 5 की हत्या, सुसाइड नोट बरामद

Constable पत्नी सहित 5 की हत्या, सुसाइड नोट बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के अधीन आते इशाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही समेत 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि महिला सिपाही के पति ने की। चारों की हत्या करने के बाद पति ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन के अंदर बने सरकारी आवास में महिला सिपाही नीतू कुमारी अपने परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे जब नीतू कुमारी के घर दूध वाले ने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। नीतू कुमारी, उनके दो बच्चे और सास की हत्या कर दी गई थी। नीतू कुमारी के पति का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि नीतू कुमारी के पति ने ही सबकी हत्या की है। उन्होंने पहले अपनी पत्नी, बच्चों और सास की ईंट और गला रेतकर हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंज डीआईजी विवेकानंद, सीनियर एसपी आनंद कुमार समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...