Breaking Newsदो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 5 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे,...

दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में 5 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्रेटर नोएडाः यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। 

भयानक हादसे के दौरान यातायात हुआ प्रभावित

घटना के बाद डायल 112 टीम, एक्सप्रेसवे राहत दल और दनकौर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं। सड़क हादसा होने की वजह से थोड़ी थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसको पुलिस ने सामान्य करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों लोगों को कहना है कि हादसा बहुत भयंकर हुआ।

मौके पर मची चीख-पुकार 

जानकारी के मुताबिक रेनॉल्ट क्लाइंबर गाड़ी में सवार होकर एक परिवार मथुरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। रास्ते में दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर क्लाइंबर कार और महिंद्रा पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई।  

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची। किसी तरीके से गाड़ी में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। आगे की कार्यवाही दनकौर थाना पुलिस के द्वारा की जा रही है। रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर स्थिति सामान्य है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...