Breaking Newsभयंकर चक्रवात तूफ़ान में 5 लोगों की मौत, 200 घायल

भयंकर चक्रवात तूफ़ान में 5 लोगों की मौत, 200 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घरों, इमारतों और फसलों को हुआ भारी नुकसान

जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भयंकर चक्रवात तूफ़ान आया है। भयंकर आंधी, बारिश और ओले गिरे हैं। इस चक्रवात तूफ़ान में घरों, इमारतों और फसलों को नुकसान पहुंचा है. इससे अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना के बाद ममता बनर्जी कोलकाता से जलपाईगुड़ी पहुंच गई हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “एक आपदा के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और 5 लोगों की मौत हुई है। दो अन्य की हालत गंभीर है। प्रशासन मौके पर है और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। सरकार पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारियों से बात कर उन्हें पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारी बारिश, तूफान से प्रभावित लोगों की पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए हैं। जलपाईगुड़ी एसपी ने बताया कि चक्रवात की घटना में 5 लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं, कई घर गिर गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जलपाईगुड़ी में तूफान से निपटने के लिए राजभवन में एक इमरजेंसी रूम स्थापित किया है। राज्यपाल दिल्ली में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संपर्क में हैं। राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के भी संपर्क में हैं। राज्यपाल जलपाईगुड़ी में प्रभावित इलाकों में भी जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...