Breaking NewsTaj Hotel में राष्ट्रीय सम्मेलन में भड़के 5 बार के BJP MLA,...

Taj Hotel में राष्ट्रीय सम्मेलन में भड़के 5 बार के BJP MLA, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः देश की पंचायतों के विजन-2047 एक्शन प्लान पर मंथन को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाजपा के विधायक ​भडक गए। मंच पर जगह नहीं मिलने पर भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल और छोटेलाल वर्मा ने हंगामा किया। उन्होंने पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई। भड़के विधायक ने कहा कि हम नहीं होंगे तो सरकार भी नहीं होगी। हमें क्यों बुलाया था। अपमान करने के लिए बुलाया था। इस दौरान राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और उप्र सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर कुछ नहीं बोल पाए।

दोनों भाजपा नेताओं की नाराजगी सुनते रहे। उनकी नाराजगी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह वीडियो में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि 5 बार के विधायक को नीचे और 1-2 बार के विधायक को ऊपर क्यों बैठाया गया है। वह इसे लेकर अफसरों पर खासा नाराज नजर आए। बता दें कि आगरा के एक होटल में मंगलवार को पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इसमें देश की पंचायतों के माध्यम से सेवा वितरण को जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हो रही है।

इसमें आठ राज्यों के पंचायत राज विभाग के मंत्री और अधिकारी राष्ट्रीय सम्मेलन में आगरा जुटे हैं। सर्विस डिलीवरी विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन में विजन-2047 के लिए एक्शन प्लान पर मंथन किया जा रहा है। अपर निदेशक प्रशासन राजकुमार ने बताया कि आगरा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। जिमसें पंचायत राज विभाग के मंत्री और अधिकारी शामिल हो रहे हैं। ये सम्मेलन होटल ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में सुबह दस बजे से शुरू हुआ।

सम्मेलन के पहले सत्र में उप्र, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार, कर्नाटक, असम राज्यों के प्रतिनिधि ईज आफ लिविंग को लेकर किए जा रहे कार्य की जानकारी देंगे। इसके बाद द्वितीय सत्र में सर्विस डिलीवरी के लिए आनलाइन उपलब्ध उत्पादों एवं सेवाओं के साथ नवीन प्रचलित तकनीकों के उपयोग पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मंत्री मौजूद: आगरा में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र और अलग अलग प्रदेश के पंचायती राज के मंत्री मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण जीवन को सुलभ बनाए जाने के तरीके खोजना है। जिसमें विशेषज्ञ इस पर चर्चा और मंथन करेंगे। इसके बाद ही विजन-2047 के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमें केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर, पंचायतीराज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज, संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर, पंचायती विभाग के अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण समेत अन्य शामिल रहेंगे। इसके साथ ही सांसद, विधायक और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण के मण्डलीय तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने पंचायत राज विभाग की समीक्षा में 15वें तथा 5वें राज वित्त आयोग के अवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय में तेजी लाने के साथ साथ कार्यों को मानक व गुणवत्तापूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि जो भी विकास कार्य ग्राम स्तर पर कराये जा रहे हैं। उनका क्रास वेरीफिकेशन एडीओ पंचायत तथा ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से कराएं। उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं कर छात्रवृत्ति और अन्य पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...