Breaking Newsबोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, 20 से 25 फीट नीचे...

बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, 20 से 25 फीट नीचे गहराई में फंसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को एक 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। यह हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कनवाडा गांव में हुआ। बच्चा जिस बोरवेल में गिरा है वो उसी के पिता के खेत में बना है। बोरवले की गहराई करीब 100 फीट थी और बच्चा बोरवेल में करीब 20-25 फीट गहराई में फंसा था। बच्चे का नाम गोलू है और रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए उसे सकुशल बचा लिया गया है।गोलू के पिता सुरेंद्र कुमार के अनुसार उनके अपने खेत में बोरवेल बना हुआ है। उसी में उनका बेटा गोलू खेलते खेलते गिर गया।

अब गोलू को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोरवेल के पास ही 60 फीट गहरे कुएं से खुदाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बच्चे को पानी बोतल बोरवेल में रस्सी के सहारे पहुंचाई गई। और देखते ही देखते बचे को सकुशल बचा लिया गया। एंबुलेंस से लक्षनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जेसीबी की सहायता से बोरिंग के पास खुदाई का काम युद्धस्तर पर किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में आसपास के ग्रामीण भी पूरी मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।

अब एसपी आनंद शर्मा ने बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ होने की पुष्टि की गई। जहां बच्चा बोरवेल में गिरा, उस इलाके में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पहले से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है और तापमान 46 डिग्री से पार पहुंच चुका है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती यही भीषण गर्मी बनी हुई थी। बच्चे तक हवा और पानी सप्लाई और जल्द से जल्द बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि समय रहते बच्चे को सकुशल बचा लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...