Breaking NewsTruck और Car की टक्कर में 2 बच्चों सहित 6 की मौत

Truck और Car की टक्कर में 2 बच्चों सहित 6 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरूचः गुजरात के भरूच में भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ईको कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भरूच के जंबूसर-आमोद रोड पर सोमवार देर रात हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को वहां 4 लोग घायल अवस्था में मिले, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जंबूसर पुलिस ने मृतकों क शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचा दिये हैं। बताया जा रहा है कि इको गाड़ी में सवार सभी लोग जंबूसर के वेडच और पांचकड़ा गांव के रहने वाले हैं। सभी शुक्लतीर्थ में चल रहे मेले से लौट रहे थे। गाड़ी मे 10 लोग सवार थे, जिसमें से 6 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सपनाबेन जयदेव गोहिल, जयदेव गोविंदभाई गोहिल, कीर्तिकाबेन अर्जुनसिंह गोहिल, हंसाबेन अरविंद जादव, संध्याबेन अरविंद जादव, विवेक गणपत परमार के रूप में हुई है।

बता दें कि हाल ही में गुजरात के पाटन में दिवाली के दिन एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई थी। पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के रामगढ़ के पास छोटा हाथी टेम्पो और ऑल्टो कार के बीच हादसा हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसा दिवाली के दिन दोपहर के वक्त हुआ था। एक परिवार दिवाली के मौके पर कड़ी से वडा गांव जा रहा था, चाणस्मा हारिज हाईवे कार का छोटा हाथी टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर होने से पूरे परिवार की मौत हो गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...