NationalExpress Highway पर Truck और Bus की टक्कर में 6 की मौत

Express Highway पर Truck और Bus की टक्कर में 6 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आणंद : गुजरात के आणंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद कार और ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी।

तेज रफ्तार कार अंसुतलित हो गई और ट्रक के पीछ जा घुसी। सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन और राहगीरों ने 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को सूचना दी। साथ ही पुलिस की टीम को भी सूचित किया। एक्सप्रेस हाईवे पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही दो एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने सड़क पर पड़े शवों को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए नडियाद सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस मृतकों के पहचान में जुटी हुई है। इसके बाद सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसे का शिकार हुई कार किरण गिरीशभाई भट्ट के नाम पर है। प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के चलते कार अनियत्रिंत हो गई और आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी।

बता दें कि दो दिन पहले गुजरात के अलग-अलग जिलों में कई हादसे हुए हैं। इन हादसों में भी 10 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सुरेंद्रनगर में ट्रक और डंपर के बीच हुई भिडंत के बाद आग लग गई थी। दोनों वाहनों के पलटने से चालकों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर, डांग में घाट से उतरते वक्त ट्रक पलटने से ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई थी। इसी बीच धंधुका में पिपली-वटमन हाईवे पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। भावनगर में एक अज्ञात वाहन ने 7 तीर्थयात्रियों को कुचल दिया था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...