6 साल के बच्चे का अपहरण, दिनदहाड़े मां के हाथों से छीनकर बाइक सवार फरार

ग्वालियरः जिले में आज सुबह करीब 8 बजे बच्चे के अपहरण होने का मामला सामने आया है। बच्चा, मां के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहा था कि तभी बाइक पर 2 बदमाश पीछे से आए और महिला की आखों में मिर्ची डालकर बच्चे को उठाकर फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

शिवाय
शिवाय

जानकारी मुताबिक, मुरार थाना क्षेत्र की सीपी कॉलोनी में जैन मंदिर के सामने 6 साल का शिवाय अपनी मां आरती गुप्ता के साथ स्कूल बस पकड़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकाला था। वह लिटिल एंजेल स्कूल में यूकेजी का छात्र है। शिवाय के पिता राहुल गुप्ता शुगर कारोबारी हैं। जब मां-बेटा स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और उन्होंने अचानक आरती गुप्ता की आंखों में मिर्ची डाल दी। फिर बाद में उन्होंने शिवाय के दबोच लिया और अपने साथ जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर फरार हो गई। इस दौरान सारी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

शिवाय के पिता राहुल गुप्ता का कहना है कि मेरा किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है। वहीं, ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। घटना के विरोध में व्यापारियों ने मुरार बाजार बंद की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई कर परिणाम देने चाहिए। नहीं तो हम व्यापारी आगे के कदम उठाएंगे।

ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया, घटना सुबह 8.10 बजे की है। परिवार की स्थिति को देखते हुए आगे की कार्रवाई के लिए पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस बच्चे को सुरक्षित बरामद करने की दिशा में काम कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...