भीषण आग लगने से पुराने कपड़ों के 60 गोदाम जलकर खाक, देखें वीडियो

2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था धुएं का गुबार

भोजपुरः मुरादाबाद जिले के रानीनांगल गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुराने कपड़ों के लगभग 60 गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुएं का गुबार 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। तेज हवाओं के चलते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और एक-एक कर सभी गोदाम चपेट में आ गए। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस हादसे में लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सौभाग्यवश किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की सूचना पर मुरादाबाद, रामपुर, टांडा और ठाकुरद्वारा से फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात तक आग बुझाने का अभियान चलता रहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अब उसे पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे एक गोदाम से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 60 से ज्यादा गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग की लपटें तेजी से फैलती गईं। मामले की जानकारी देते हुए मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और आग को आगे फैलने से रोक दिया गया है। अग्निशमन अभियान जारी है। घटना स्थल पर 12 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। आग और नुकसान के कारणों का पता लगाया जाएगा। सदर एसडीएम राम मोहन मीना ने कहा, “मुरादाबाद जिले की तहसील और रानी नागल गांव में कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी इंसान या जानवर के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर अब आंशिक रूप से काबू पा लिया गया है और इसे पूरी तरह से बुझाने के प्रयास जारी हैं।” ग्रामीणों ने बताया कि कपड़ों के गोदामों में आग पहले भी तीन-चार बार लग चुकी है, लेकिन इतनी बड़ी घटना पहले नहीं हुई थी। आग की लपटें देखकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं, महिलाओं को रोते-बिलखते देखा गया, जो अपने जलते हुए गोदामों को देखकर बेसुध हो गईं। सूचना पर भोजपुर थाना प्रभारी शरद मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल एंबुलेंस भेज दी। प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी की और भीड़ को हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। भोजपुर क्षेत्र में आगजनी की घटना को देखते हुए प्रशासन ने आस पास के मकानों को खाली करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में लगभग 10 साल से पुराने कपड़े के गोदाम संचालित हैं। अभी तक चार बार गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से भोजपुर में फायर बिग्रेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की है ताकि अन्य गांव चैन की नींद सो सकें। बराबर गोदामों में आग से ग्रामीणों को भय बना रहता है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...