Breaking NewsMadras Coffee House के डोसे से निकले 8 कॉकरोच, वीडियो वायरल

Madras Coffee House के डोसे से निकले 8 कॉकरोच, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही डराने वाले वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डोसा में आठ कॉकरेच दिखाई दे रही है। वीडियो में मौजूद महिला डोसा में पड़े कॉकरोच को गिना रही है। साथ ही उसने वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया है। वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां का है। महिला ने कनॉट प्लेस थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 7 मार्च को उनके साथ कुछ भयानक हुआ। यह दिल दहला देने वाला सच नहीं है, बल्कि रूह कंपा देने वाला सच है। मैं और मेरी दोस्त कनॉट प्लेस के मद्रास कॉफी हाउस में थे।

हमने दो डोसा का ऑर्डर दिया। जब डोसा हमें खाने के लिए परोसे गए तो खाने के तुरंत बाद कुछ अजीब लगा। जब देखा तो पता चला कि वह एक कॉकरोच था। जब डोसा पूरा देखा तो उसमें एक के बाद एक आठ कॉकरोच मिले। यह सब देखकर मेरा दिल टूट गया। उन्होंने आगे लिखा मैं खाद्य स्वच्छता और स्वच्छता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सभी विवरण यहां साक्ष्य के रूप में साझा कर रहा हूं। मैं लिख रही हूं, क्योंकि मुझे लोगों तक पहुंचने की जरूरत है, क्योंकि मैं अधिकारियों से नाराज और निराश हूं। जब तक कोई कार्रवाई नहीं हो जाती, मैं चुप नहीं बैठने वाली। पुलिस ने जब उनसे लाइसेंस मांगा तो उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था।

मुझे समझ नहीं आता कि गुरुवार का दिन इतना व्यस्त था, जहां हर घंटे 30 ग्राहक आते हैं। इतना प्रसिद्ध रेस्तरां लापरवाह कैसे हो सकता है। रेस्तरां की किचिन बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उसमें से बदबू आ रही थी, उसके आधे हिस्से पर छत नहीं थी। मैंने जो देखा उससे मुझे बहुत घृणा हुई। रेस्तरां शाकाहारी है और उसके मालिक शाकाहारी हैं। वो मुझसे लगातार कह रहे थे कि आप वीडियो बनाना बंद कर दीजिए, मैं आपको मुआवजा दे दूंगा। मैंने उनसे कहा कि मुझे मुआवजा देने का एक ही तरीका है कि आप शाकाहारी होकर मेरे सामने बैठकर आठ कॉकरोच खा लीजिए। इससे मुझे शिकायत नहीं होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...