Breaking Newsट्रेन में लगी आग, 8 की मौत, 20 घायल, देखें...

ट्रेन में लगी आग, 8 की मौत, 20 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास भयावह हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई, जिसमें 9 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मरने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिस कोच में आग लगी वो एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ था, जो 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चला था।

शनिवार सुबह पहुंचा था मदुरै स्टेशन

दक्षिण रेलवे के बयान के अनुसार, 17 अगस्त को लखनऊ से चले एक प्राइवेट पार्टी कोच को 25 अगस्त को नागरकोली जंक्शन पर पुनलूर-मदुरै एक्सप्रेस में जोड़ा गया था और आज (26 अगस्त) सुबह मदुरै स्टेशन पर पहुंचा। पार्टी कोच को ट्रेन से अलग करके मदुरै स्टैबलिंग लाइन पर खड़ा किया गया था, जहां सुबह 5.15 बजे इसमें आग लग गई।

सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट

दक्षिण रेलवे के मुताबिक, कोच के अंदर अवैध रूप से गैस सिलिंडर रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग लगी। मदुरै की जिला कलेक्टर संगीता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज (शनिवार) सुबह मदुरै स्टेशन पर खड़े एक कोच में आग लग गई. कोच में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। जिला कलेक्टर ने आगे कहा, शनिवार सुबह जब उन्होंने काफी बनाने के लिए गैस जलाई, उसी समय सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. 55 लोगों को कोच से निकाला गया। अभी तक 8 शव बरामद किए गए हैं।

एक दिन बाद थी कोच की वापसी

दक्षिण रेलवे के आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राइवेट पार्टी कोच में सवार यात्रियों ने अवैध रूप से सिलिंडर रखा था, जो आग लगने की वजह बना। कई यात्री आग लगने का पता चलते ही ट्रेन से नीचे उतर गए थे। बयान में कहा गया है कि किसी अन्य कोच को नुकसान नहीं पहुंचा है। पार्टी कोच को रविवार को चेन्नई लौटना था, जहां से इसे वापस लखनऊ जाना था। रेलवे के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का इस्तेमाल करके पार्टी कोच बुक कर सकता है. इसका इस्तेमाल केवल यात्रा के लिए किया जा सकता है और इसमें आग लगने वाले सामान लेकर चलने की मनाही होती है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...