आकाशीय बिजली की चपेट में 9 की मौत

बिहार: भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन बारिश के दौरान बिहार में 9 लोगों की जान चली गयी है। आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से इन सबकी मौतें हुई है। नालंदा में 2 सगे भाईयों की मौत हो गयी है। वही रोहतास में 15 साल के बच्चे की जान ठनका गिरने से हो गयी है। जबकि जहानाबाद में चाचा भतीजा समेत 3 लोगों की मौत हो गयी है। वही बेगूसराय में भी आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 2 महिला और 1 छात्रा की मौत हो गई।

सबसे पहले बात नालंदा की करते हैं जहां इस्लामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ठनका गिरने से दो सगे भाई बुरी तरह झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों मृतक की पहचान सकरी गांव निवासी 49 वर्षीय बिरजू प्रसाद और 45 वर्षीय विनोद महतो के रूप में हुई है। दोनों खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान तेज आंधी बारिश के साथ ठनका शरीर पर गिरा और झुलसकर दोनों की मौत हो गयी। दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा है।

दूसरी घटना रोहतास के काराकाट स्थित हटिया गांव की है जहां वज्रपात से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य झुलस गए। बताया जाता है कि चार पांच लड़के आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान बारिश के साथ तेज वज्रपात हुई। जिसमें 15 वर्षीय रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिंटू, जितेंद्र तथा हृदयानंद गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं मृतक रौशन के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सासाराम की सदर अस्पताल लेकर आई है। सासाराम में आज सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा कई जगह ठनका गिरने की भी सूचना है।

तीसरी घटना जहानाबाद जिले की है जहां सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश होने की वजह से चाचा भतीजा समेत तीन लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुकना बिगहा गांव का मामला। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव में ही धान के नेबारी खरीदने वाला एक व्यापारी जो की गया जिले के बेला का रहने वाला था वह खरीदारी के लिए गांव सुकना बिगहा में आया हुआ था। जिसे धान के नेबारी का पुंज दिखाने दोनों चाचा भतीजा घर से निकल कर गॉव के बधार में गए और इसी बीच अचानक से तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से एक ही जगह पर तीनों लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

चौथी घटना बेगूसराय जिले की है जहां आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आकर दो महिला और एक छात्रा की मौत हो गई थी। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में ठनका गिरने की घटना हुई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है। बेगूसराय की पहली घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत-दो स्थित शिबू टोल गांव की है। मृतका की पहचान रानी पंचायत-दो के शिबू टोल गांव निवासी अमल यादव की पत्नी सोना देवी (45) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सोना देवी आज दोपहर में खाना बनाने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सोना देवी तड़पने लगी। परिजन जब तक पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बेगूसराय की दूसरी घटना डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी गांव के समीप स्थित बहियार की है, जहां खेत में काम कर रही एक महिला मजदूर की वज्रपात से मौत हो गई। मृतका की पहचान तेतरी निवासी आनंदी महतों की पत्नी सुनिला देवी (55) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान वज्रपात से मौत हो गई। वही बेगूसराय की तीसरी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत स्थित गुप्ता-लखमीनिया बांध किनारे बसे तेलिया गढ़ी की है, जहां अनिल पासवान की बेटी रिचा कुमारी (17) की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि रिचा रात में अपने आंगन में सोई हुई थी। इसी दौरान वज्रपात से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र मधुरापुर पंचायत की है।

मृत छात्रा की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मधुरापुर पंचायत अन्तर्गत गुप्ता बांध के समीप तेलिया गरी निवासी अनिल पासवान की 17 वर्षीया पुत्री ऋचा कुमारी के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में शादी समारोह था। छात्रा घर के आंगन में सोई हुई थी बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली आंगन में गिरा जिसकी चपेट में वो आ गई और मौके पर ही तड़प कर उसकी मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि ऋचा कुमारी दशवीं कक्षा में पढ़ती थी और चार बहनों में दुसरी नंबर पर थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे कार्रवाई शुरू की।

 

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...
spot_img

Popular Categories

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को...

हिमाचल का इतिहास, अर्थव्यवस्था, बोलियां, राजनीति और व्यंजन छठी से आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में होेंगे शामिलः रोहित ठाकुर

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित बैठक में छठी से आठवीं कक्षा की पुस्तकों...

बागवानी विभाग में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए: मोहिंदर भगत द्वारा अधिकारियों को निर्देश

कैबिनेट मंत्री द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य...

पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने नीट, जेईई परीक्षाओं के शानदार परिणामों के लिए 300 से अधिक प्राचार्यों को किया सम्मानित

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की नई गाथा लिख रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल:...

संयुक्त निदेशक शिखा नेहरा 35 वर्षों की समर्पित सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त

चंडीगढ़: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब की संयुक्त निदेशक शिखा नेहरा आज 35 वर्षों की उल्लेखनीय एवं समर्पित...

चिट्ठा मुक्त अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार: विवेक शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल...

बंगाणा के हटली स्कूल में संस्कृति और रचनात्मकता का संगम, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

ऊना,सुशील पंडित:  कुटलैहड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में गुरुवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान के अंतर्गत...

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे हों विकास कार्य : विवेक शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड ऊना की पंचायतों में चल रहे...

Follow us

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" manual_count_facebook="26400" twitter="tagdivofficial" manual_count_twitter="7500" youtube="tagdiv" style="style6 td-social-boxed" tdc_css="eyJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImFsbCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" f_counters_font_family="global-font-2_global" f_network_font_family="global-font-2_global" f_btn_font_family="global-font-2_global" f_counters_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_network_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMSJ9" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEifQ=="]

Popular

spot_img

Popular Categories