Breaking News200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय अक्षित को सुरक्षित निकाला...

200 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 9 वर्षीय अक्षित को सुरक्षित निकाला बाहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः शनिवार सुबह 7 बजे 9 साल का बच्चा अक्षित 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह बोरवेल के अंदर 7 घंटे रहा। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे जाकर खुल गया। यह ऐसा जाल है जिस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। बाहर निकालकर अक्षित को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र की है। कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 साल का अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ था। सुबह उठने के बाद वह खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंस गया। घरवालों को काफी देर तक अक्षित नहीं दिखा तो उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच बोरवेल से कुछ हलचल हुई। अक्षित की आवाज आ रही थी। तब घरवालों को हादसे का पता चला। उन्होंने फौरन प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम सुबह 8 बजे गांव पहुंची। सबसे पहले बोरवेल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया, ताकि बच्चे की मॉनिटरिंग की जा सके। इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान उसकी स्थिति सामान्य थी।

सिविल डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट अमित ने बताया- बच्चे से लगातार बात की जा रही थी। बच्चे के माता-पिता की बात भी कराई जा रही थी। अच्छी बात यह थी कि बच्चा रिस्पॉन्ड कर रहा था। वह बेहोशी की हालत में नहीं था। नीचे काफी गर्मी थी, इसलिए उसके लिए पानी और जूस की व्यवस्था की गई थी। अक्षित के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके पिता फूलचंद ने कहा कि हमें बहुत डर लग रहा था, क्योंकि अक्षित को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और काफी अंधेरा होने से वह बहुत परेशान था। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जल्द ही उसे बाहर निकाल दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...