Author: Encounter News Desk

  • जालंधरः 2019 बैच के IPS रणधीर कुमार ने संभाला ASP का चार्ज 

    जालंधरः 2019 बैच के IPS रणधीर कुमार ने संभाला ASP का चार्ज 

    जालंधर/वरुणः महानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में 2019 बैच के आईपीएस रणधीर कुमार ने एएसपी का चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही एएसपी रणधीर ने कहा कि उनके इलाके में नशे और लूटपाट की वारदातों को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

    ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाना प्रमुख लक्ष्यः एएसपी रणधीर

    इसके साथ ही शहर की पॉश मार्किट मॉडल टाउन में पैदा होने वाली ट्रैफिक समस्या से लोगों को जल्द निजाद दिलवाना भी उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह किसी पर सख्ती के पक्षधर नहीं हैं लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर माफ करने के पक्ष में भी नहीं है।

    नशे पर कार्रवाई को लेकर जारी किया मोबाइल नंबर

    स्नेचिंग की वारदातों को ट्रेस करने के लिए उन्होंने लोगों और व्यापारियों से दुकानों व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है, इसी के साथ ही उन्होंने नशा सप्लाई करने वालों की जानकारी हेतु नंबर 9592918123 जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी इलाके में नशा बिकता है तो वह इस नंबर पर उन्हें सूचित करें। सूचना देने वाले शिकायतकर्ता की जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। बता दें कि आईपीएस रणधीर कुमार जालंधर से पहले रोपड़ में सेवाएं दे चुके है।

  • `बाय-बाय फैमिली मेंबर लो अब कर लो शादी` सुसाईड नोट लिख युवती ने की आत्महत्या

    `बाय-बाय फैमिली मेंबर लो अब कर लो शादी` सुसाईड नोट लिख युवती ने की आत्महत्या

    लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय एक युवती ने श्बाय.बाय फैमिली मेंबर, लो अब कर लो शादी न मैं शादी करना चाहती हूं और न ही जीना। यह बात सुसाइडनोट में लिखकर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से बंथरा क्षेत्र की रहने वाली थी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर विक्रम सिंह ने बताया कि युवती के पिता की दो साल पहले और कुछ साल पहले मां की मौत हो चुकी थी। युवती एलडीए कालोनी कानपुर रोड पर एक मकान में किराए पर रहती थी। घर के पास में ही उसके बड़े भाई और भाभी दूसरे मकान में रहते थे। सोमवार को युवती दोपहर तक जब युवती के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और वह बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने काफी देर तक खटखटाते रहे। कोई उत्तर न मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    पुल‍िस ने तोड़ा दरवाजा, जांच शुरू

    पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में फंदे पर शव लटका था। शव को फंदे से उतारा गया। कमरे में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उक्त बातें लिखीं थीं। भाई से बात करने पर पता चला कि उन्होंने युवती की शादी तय कर दी थी। युवती शादी नहीं करना चाहती थी। वह कुछ दुखी रहती थी। युवती की आत्महत्या से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांंच की जा रही है। युवती का चेहरा गले तक दुपट्टे से ढका था। इसके बाद गले में फंदा पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के भाई ने किसी आरोप से इंकार किया है। युवती के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी काल डिटेल्स चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    पंजाबः टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

    चंडीगढ़: पंजाब में टैक्स चोरी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने टैक्स खुफिया विंग को हरी झंडी दे दी है। इसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के इलावा पंजाब सरकार की आमदन में इजाफा होगा। यह विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगी।

    जिसमें एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, 3 ईटीओ, 6 इंस्पेक्टर और 6 माहिरों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा इस विंग का हिस्सा साईबर एक्सपर्ट, लीगल एक्सपर्ट, बिजनेस एक्सपर्ट होंगे। उन्होंने आगे कहा कि टैक्स खुफिया विंग इसके जरिए फर्जी बिलों पर भी नजक रखेगी।

  • 35 मंजिला इमारत में आग: देखते ही देखते धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग, देखें वीडियो

    35 मंजिला इमारत में आग: देखते ही देखते धू-धू कर जली पूरी बिल्डिंग, देखें वीडियो

    दुबईः दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास बनी एक 35 मंजिला इमारत में आग लग गई। अरब न्यूज के मुताबिक, दुबई में 35 स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग 7 नवंबर देर रात लगी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिस बिल्डिंग में आग लगी उसे द एमार स्काइस्क्रैपर नाम से जाना जाता है। एमार डेवलपर्स ने बुलवार्ड वॉक नाम से 8 टावर बनाए थे। द एमार स्काइस्क्रैपर इन्हीं में से एक टावर है। आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दमकल कर्मियों ने बताया कि 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों ने घटना के बाद की फोटोज शेयर की।

    इन तस्वीरों में इमारत काली दिखा रही है, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना को लेकर फिलहाल दुबई पुलिस और एमार डेवलपर्स ने कोई बयान नहीं दिया है। दुबई में कई गगनचुंबी इमारतें (स्काइस्क्रैपर) हैं। हाल ही में कई इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अप्रैल 2022 में, लक्जरी स्विसोटेल अल मुरूज होटल में आग लग गई थी। इस दौरान भी कोई घायल नहीं हुआ था। ये होटल बुर्ज खलीफा के सामने ही था। 2015 में एड्रेस डाउनटाउन होटल में आग लगी थी। ये होटल भी बुर्ज खलीफा के पास ही था।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः नहर में गिरी कार, 4 लोग लापता

    पंजाब से बड़ी ख़बरः नहर में गिरी कार, 4 लोग लापता

    फिरोजपुरः तलवंडी भाई फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां गांव घल खुर्द के पास एक कार राजस्थान फीडर नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे, जो लापता हैं। वहीं सूचता मिलते ही प्रशासन ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया है, जहां कार की तलाश में जुटी हुई है।

  • पंजाबः निगम मुलाजिमों पर शिंकजा कसने की तैयारी में सरकार, जारी किए ये आदेश

    पंजाबः निगम मुलाजिमों पर शिंकजा कसने की तैयारी में सरकार, जारी किए ये आदेश

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब सरकार जिले में भ्रष्ट निगम मुलाजिमों पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पूर्व सरकार के समय में भ्रष्टाचार कर अपनी संपत्ति बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत सरकार ने ए और बी कैटेगिरी के सरकारी अधिकारियों से उनकी प्रापर्टी रिटार्न का ब्यौरा मांगा गया और अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि पंजाब सरकार को अपनी प्रापर्टी की पूरी जानकारी भेजे।

    इसके तहत पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर काउंसिलों को एक पत्र जारी कर अपने ए और बी कैटेगिरी के अधिकारियों की प्रापर्टी की जानकारी मांगी है। पत्र के अनुसार नगर निगम की बीएंडआर, ओएंडएम, बिल्डिंग ब्रांच, होर्टीकलचर, टैक्स, तहबाजारी, अमला ब्रांच समेत निगम में कार्यरत सभी एसई, एक्सिएन, एसडीओ, जेई, सचिव, सुपरिंटेंडेंट, इंस्पैक्टर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रापर्टी रिटर्नों का रिकार्ड विभाग को आगामी 15 दिनों के भीतर भेजने के आदेश दिए गए है।

    इसके अलावा जो अधिकारी व कर्मचारी ये रिकार्ड नहीं दे रहे हैं, उनके नामों की सूची भेजने के आदेश विभाग की तरफ से दिए गए है, ताकि उन पर विभागीय एक्शन लिया जा सके। वहीं ऐसा न करने पर निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी। इसके अलावा विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रापर्टी रिटर्नों की जानकारी वेब पोर्टल (आईएचआरएमएस) पर अपलोड करने के आदेश दिए है। हालांकि, यह सारा रिकार्ड बीती 9 अगस्त को मांगा गया था, लेकिन निगम की ओर से से ब्योरा ही नहीं भेजा गया था।

    इसीलिए स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से दोबारा पत्र जारी कर इस आदेशों को सख्ती पालना करने के आदेश दिए है। सरकार की तरफ से मांगी इस जानकारी के बाद निगम की अमला शाखा बठिंडा निगम के ए और बी ग्रुप के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रापर्टी रिटर्नों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, लेकिन ज्यादातर अधिकारी अपनी प्रापर्टी की रिटार्न अमला शाखा को देने से हिचकिचा रहे है, जबकि अमला शाखा की तरफ से निगम कमिश्नर समेत निगम के सभी ब्रांच प्रमुखों को सरकार की तरफ से भेजे गए पत्र की कापी भेज दी गई है।

  • आतंकवाद से प्रभावित बच्चों को बड़ी राहत, अब MBBS-BDS में मिलेगा आरक्षण

    आतंकवाद से प्रभावित बच्चों को बड़ी राहत, अब MBBS-BDS में मिलेगा आरक्षण

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से प्रभावित बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। अब घाटी में आतंकवाद से प्रभावित बच्चों को एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए आरक्षण मिलेगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एग्जामिनेशन ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, राज्य में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर आतंकवाद से प्रभावित छात्र-छात्राओं को केंद्रीय पूल सिस्टम के हिसाब से आरक्षण मिलेगा।

    आदेश के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों से अनाथ हुए या पीड़ित बच्चे एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए आरक्षण का लाभ उठाने के पात्र होंगे। आरक्षण का फायदा उठाने के लिए आतंकवाद से प्रभावित छात्रों को कम से कम मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास करने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा उन्हें कोटा के लिए अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन करने वालों में से मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए सेंट्रल पूल के तहत आवेदन 11 नवंबर से शुरू होंगे।

    दरअसल, पिछले कई दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहे जम्मू कश्मीर के निवासियों की मांग को केंद्र सरकार ने पूरा कर दिया है। आतंकवाद से प्रभावित लोगों की मांग थी कि उनके बच्चों को भी एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों में आरक्षण दिया जाए, क्योकि आतंक के चलते बच्चों की पढाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है, खासकर जिनके मां-बाप इस आतंकवाद की बली चढ़े हैं। जम्मू प्रांत के जिला डोडा, रामबन, किशतवाड, ऊधमपुर और राजौरी व पुंछ में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, वहीं कश्मीर के भी अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम और कुपवाड़ा में आतंकी गतिविधियों से बहुत जयादा बच्चे प्रभावित हुए हैं।

    घाटी में आतंकवाद के चलते कई सैनिक व पुलिसकर्मी भी शहीद हुए, जिनके बच्चों की भी यही मांग थी कि उन्हें एमबीबीएस और बीडीएस के कोर्स में आरक्षण मिलेगा। घाटी में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते बहुत ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। यही वजह है कि अब केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सरकार की मांग को मान लिया है और यह माना है कि आतंकवाद से प्रभावित बच्चों को इन सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।

  • प्रदेश में चल रही भाजपा की लहर, आंधी बनने को तैयार : वीरेन्द्र कंवर

    प्रदेश में चल रही भाजपा की लहर, आंधी बनने को तैयार : वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जो लहर चल रही है वो अब आंधी बनकर सामने आएगी, यह शब्द कुटलैहड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री वीरेन्द्र कंवर एक चुनावी नुक्कड़ सभा में कहे। उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों में पूरे प्रदेश में अथाह विकास विकास हुआ है और जनता उस विकास पर मुहर लगाकर प्रदेश का रिवाज़ बदलेगी और भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। वीरेन्द्र कंवर ने घन्डावल, मदनपुर, चताड़ा, कोटला, समूरकलां में चुनाव प्रचार के दौरान जनता से एकजुट होकर भाजपा द्वारा किये गए विकास पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पांच वर्ष कुटलैहड़ के लिए स्वर्णिम व ऐतिहासिक रहे हैं जब अथाह विकास यहां हुआ है। कुटलैहड़ को पिछड़े से अग्रणी बनाने में भाजपा सरकार का अभूतपूर्व योगदान रहा है।

    सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी व बेहतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ अब विकास की राह पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और जनता का बहुत बड़ा योगदान इस विकास में रहा है। टैंकरों के स्थान पर अब हर घर में नल से जल आता है, सड़कें हर गांव तक पहुंची हैं, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतरीन बनी हैं, शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा काम इस दौरान हुआ है वहीं केंद्र सरकार द्वारा बल्क ड्रग फार्म भी ऊना को मिला है। इतने काम कुटलैहड़ में केवल इस कारण हो सके हैं कि केंद्र व प्रदेश के साथ कुटलैहड़ में भी एक ही पार्टी की सरकार थी और उन्होंने जनता से कहा कि इस विकास को बरकरार रखने के लिए इस स्थिति को बनाये रखना होगा जिसके लिए भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर जनता के सहयोग से निश्चित तौर पर आंधी बनेगी और बहुमत से कमल खिलेगा। चुनाव में जाने से पूर्व वीरेन्द्र कंवर ने डेरा बाबा रुद्रानन्द में भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
  • उपायुक्त ने किया लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना 

    उपायुक्त ने किया लोकतंत्र उत्सव वाहन को रवाना 

    ऊना/ सुशील पंडित: ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने ऊना ज़िला के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से लोकतंत्र उत्सव वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज़िला में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डैमोक्रेसी वैन को ज़िला में प्रचार के लिए रवाना किया गया है।
    उन्होंने बताया कि यह वाहन ज़िला के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने ज़िला के सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए मताधिकार का प्रयोग करने आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता 12 नवम्बर को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। उन्हांेने बताया कि मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि बुज़ुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों में विशेष प्रबन्ध किये गये हैं ताकि सुगमता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
  • पंजाबः Punjab National Bank का ATM में लूटने आए लुटेरों ने चलाई गोलियां

    पंजाबः Punjab National Bank का ATM में लूटने आए लुटेरों ने चलाई गोलियां

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की घटनाए दिन-भर-दिन बढ़ती ही जा रही है। चोरों के हौसंले इतने बुलंद है कि अब उन्होंने एटीएम को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वहीं देर रात चंडीगढ़ रोड पर गांव कुहाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार एटीएम को लूटने आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम अंदर प्रवेश किया।

    एटीएम से कैश चुराने के लिए लुटेरों ने एटीएम सक्रीन तोड़ने के लिए उस पर गोली भी चलाई। हालांकि यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मंगलवार सुबह पता चली तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।