Author: Encounter News Desk

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में 3 दुकानों से लाखों की नगदी व सामान लेकर हुए फरार

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में 3 दुकानों से लाखों की नगदी व सामान लेकर हुए फरार

    जालंधर/वरुणः शहर में चोरी की वारदातों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन शहर में चोरी की घटनाए हो रही है। वहीं देर रात चोरों ने फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रोनिक मार्किट में 3 दुकानों से लाखों की नगदी के साथ सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए भल्ला एंड कंपनी के मालिक दर्शन भल्ला ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान खोलते ही उन्होंने देखा कि दुकान में सामान बिखड़ा पड़ा है और कुछ सामान गायब था। इसी दौरान जब गल्ले को खोलकर देखा तो उसमें से करीब 30 हजार की नकदी गायब थीं।

    उन्होंने कहा कि चोर सभी दुकानों में ऊपर के रास्ते से आये थे। क्योंकि पास ही में एक कबाड़ की दुकान है जहां पर एक सीढ़ी लगी हुई है। जिसके मालिक को कई बार कह चुके है कि यहां से सीढ़ी हटा लो लेकिन उसने अभी तक सीढ़ी नही हटाई।

    इसी तरह दूसरी दुकान के मालिक ने बताया कि आज सुबह दुकान खोलने पर उनके गल्ले में से करीब 25 हजार की नकदी गायब थी।

    वहीं तीसरी अजंता इलेक्स्ट्रिक स्टोर के मालिक बलदेव राज आहूजा ने बताया कि उनकी दुकाने से चोर सामान लेकर फरार हुए है। अब नुकसान कितना हुआ है वह पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

    इस घटना को लेकर फगवाड़ा गेट के इलेक्ट्रॉनिक्स मार्किट के प्रधान अमित सहगल ने बताया कि फगवाड़ा गेट में आएदिन चोर दुकानों को निशाना बनाते है। कई बार पुलिस को यहां पर गश्त बढ़ाने को कहा गया है। लेकिन अभी तक यहां पर कोई गश्त नही बढ़ाई गई। 

  • फगवाड़ाः दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत, एक घायल

    फगवाड़ाः दर्दनाक सड़क हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत, एक घायल

    फगवाड़ाः जिले से सड़क हादस में युवक और युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, देर रात थार का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से से वह बीच सड़क पर पलट गई और हादसे में पत्रकार के बेटे सहित युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती घायल हुई है। मरने वाला युवक पंजाब के एक दैनिक अखबार के पत्रकार का बेटा था। बताया जा रहा है कि थार में 3 लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अर्शदीप और शिवानी के रूप में हुई है, जबकि चेतना नाम की युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

    अर्शदीप पत्रकार दविंदरपाल का बेटा था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसा देर रात हुआ। जिसकी वजह से काफी देर तक उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा। हादसे की वजह क्या रही ये चेतना के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। अर्शदीप का संस्कार चंडीगढ़ सैक्टर 25 में किया जाएगा।

  • अफीम के साथ ASI काबू, पुलिसकर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश

    अफीम के साथ ASI काबू, पुलिसकर्मियों पर की कार चढ़ाने की कोशिश

    अंबालाः एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की सीआईए ने नशे के साथ काबू किया है। मूलरुप से कुरुक्षेत्र के भिवानी खेड़ा निवासी एएसआई निरंजन सिंह के कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इसके साथ ही सीआईए ने अफीम की सप्लाई देने पहुंचे राजस्थान के शिव नारायण को भी दबोचा है। सीआईए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, एएसआई निरंजन सिंह अंबाला सीआईए-1 व 2 सहित कई पुलिस थानों में सेवाएं दे चुका है।

    आरोपी एएसआई ने दौड़ाई गाड़ी

    दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए सीआईए जीआरपी की टीम ने कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीआईए टीम को देख आरोपी एएसआई ने गाड़ी दौड़ा मौके से भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, एएसआई ने जीआरपी मुलाजिमों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बताया किया कि एक मुलाजिम को गाड़ी में टक्कर भी लगी, लेकिन सीआईए ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

    राजस्थान से मंगवाई थी अफीम

    पुलिस के मुताबिक, एएसआई निरंजन सिंह ने राजस्थान से यह अफीम मंगवाई थी। बताया गया कि जिला झालावाड़ के गांव करावान निवासी कृपाल सिंह नशे की तस्करी करता है, जो हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में भी नशे की सप्लाई करता है।

    सीआईए जीआरपी ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

    जीआरपी सीआईए इंचार्ज एसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिव नारायण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है। उनकी टीम पूरी तरह से सतर्क थी। जैसे ही नशा तस्कर स्टेशन के एंट्री गेट के पास गाड़ी लेकर आया तो टीम ने उसका पीछा किया। बताया कि एएसआई निरंजन सिंह ने खुद के बचाव के ल‌िए गाड़ी दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी टीम को आरोपियों को काबू कर लिया। GRP दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra के खिलाफ भड़के लोग, चौराहों पर पोस्टर लगाकर लिखी ये आपत्तिजनक बात

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra के खिलाफ भड़के लोग, चौराहों पर पोस्टर लगाकर लिखी ये आपत्तिजनक बात

    मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा करीब तीन सालों बाद देश वापस लौटी हैं। इसके बाद से ही एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया पर भारत दौरे की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। देश लौटकर एक तरफ जहां प्रियंका काफी खुश थीं तो वहीं, इस बीच उनका विरोध शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के खिलाफ गली-चौराहों पर पोस्टर्स तक चिपका दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में-

    प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले मुंबई पहुंची थीं। तब माना जा रहा था कि एक्ट्रेस मुंबई में अपने हेयर प्रोडक्ट अनॉमली का प्रमोशन करने के लिए आई हैं और यहां से सीधे अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और फिलहाल प्रियंका यूनिसेफ के प्रोग्राम के तहत दो दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं। सोमवार को एक्ट्रेस को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों से मिलते देखा गया। इस बीच उनका विरोध शुरू हो गया है। 

    क्यो हुआ Priyanka Chopra का विरोध?

    लखनऊ के गोमतीनगर में प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर एक्ट्रेस की फोटोज पर रेड कलर का क्रॉस बनाते हुए लिखा गया है, ‘You Are Not Welcome In City Of Nawabs’ यानी ‘नवाबों के शहर में तुम्हारा स्वागत नही हैं’। हालांकि, ये पोस्टर्स किसने और क्यों लगवाएं हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक पोस्टर्स लगाने और विरोध प्रदर्शन करने के पीछे की वजह साफ नहीं है। इन सब के बीच देसी गर्ल 2 दिन तक लखनऊ में ही रूकने वाली हैं। 

    बता दें कि कोविड महामारी के बाद प्रियंका चोपड़ा की यह पहली भारत यात्रा है। ऐसे में एक्ट्रेस घर लौटकर काफी एक्साइटेड हैं। प्रियंका चोपड़ा शादी से पहले भी कई सालों तक अमेरिका में रह रही हैं। एक्ट्रेस ने 12 साल की उम्र में पढ़ाई लिखाई के सिलसिले में अमेरिका का रुख किया था। इसके बाद बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए वह दोबारा भारत आईं।

    साल 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में धूमधान से शादी की थी। कपल ने इसी साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को जन्म दिया है।

  • पंजाबः मूसेवाला के गाने वार को 32 मिनट में मिलियन व्यूज मिलने पर जाने क्या बोले पिता बलकौर, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला के गाने वार को 32 मिनट में मिलियन व्यूज मिलने पर जाने क्या बोले पिता बलकौर, देखें वीडियो

    रिलीज होने से पहले जाने कितने लोग बैठे थे ऑनलाइन

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इन दुनिया में नहीं है। अब उनका एक गाना नया पंजाबी गाना वार रिलीज हो गया है। 8 नवंबर को वार गाना सुबह 10 बजे रिलीज किया गया है। मात्र 32 मिनट में ही इस गाने को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने को लेकर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई है कि लोगों ने मूसेवाला के दुनिया से जाने के बाद उसे पहले से ज्यादा प्यार दिया है। उन्होंने कहा गाना रिलीज होने से पहले दो से ढाई लाख लोग ऑनलाइन बैठे थे। उन्होंने कहा कि गुरुपर्व पर सिद्धू का पहला धार्मिक गाना रिलीज हुआ।

    इससे पहले उनकी मौत के बाद उनका गाना ‘एसवाईएल’ रिलीज हुआ था। इसकाे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसे करोड़ों लोगों ने भी देखा था। हालांकि बाद में कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बताया कि 8 नवंबर को एक नया धार्मिक गीत ‘वार’ रिलीज हुआ है। उन्हाेंने लाेगाें से समर्थन की अपील की है। मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

  • पंजाब: गुरुपर्व पर बधाई देते हुए सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

    पंजाब: गुरुपर्व पर बधाई देते हुए सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

    श्री आनंदपुर साहिबः गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में आनंद मैरिज एक्ट को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि आनंद मैरिज एक्ट को लागू करने के लिए 2016 में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया था।

    जिसे अब लागू किया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी भक्तों को श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की बधाई भी दी।

  • जालंधरः सुधीर सूरी मर्डर को लेकर जय भारत शिवसेना ने मीटिंग कर की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधरः सुधीर सूरी मर्डर को लेकर जय भारत शिवसेना ने मीटिंग कर की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः जय भारत शिवसेना के दफ्तर में आज मीटिंग रखी गई मीटिंग के दौरान मौके पर मौजूद शिवसेना के नेशनल प्रेसिडेंट जितेंद्र कुमार टिंकू ने अपने साथियों के साथ बैठक की। मीटिंग के दौरान जितेंद्र टिंकू ने कहा सुधीर सूरी की जो हत्या हुई बहुत दुखदाई घटना है। सरकार को चाहिए कि उन्हें शहीदी का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारिक सदस्यों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए और लोगों से अपील की, कि हमें सभी को किसी तरह का भी भड़काऊ भाषण नहीं देना चाहिए।

    जिससे पंजाब का माहौल खराब हो और जनता परेशान हो। हम सब भाई भाई हैं अगर एक दूसरे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देंगे तो पंजाब का माहौल खराब होगा। इस मौके पर पंजाब प्रेसिडेंट चंद्रप्रकाश, मनजीत सिंह ठाकुर, गौरव कल्याण, विशु डिंगला, सुरजीत राय में मौजूद थे।

  • पंजाब: गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात 5 गनमैन सस्पेंड, जाने मामला

    पंजाब: गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात 5 गनमैन सस्पेंड, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब सरकार  हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद कट्टरपंथियों के खिलाफ बयानबाजी करने वाले किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा में चूक नहीं चाहती। इसीलिए लापरवाही बरतने पर गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा में तैनात पांच गनमैन को सस्पेंड कर दिया गया है। यह दावा मंड ने ही किया है। मंड ने बताया कि उनकी सुरक्षा में 10 सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे लेकिन कुछ उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे थे।

    इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने पांच सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि उनकी जगह पर अभी किसी को तैनात नहीं किया गया है। इस तरह गुरसिमरन सिंह की सुरक्षा में अब पांच गनमैन ही रह गए हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन के पास सरकारी जिप्सी के साथ-साथ छह सुरक्षा कर्मचारी हैं जबकि शिवसेना पंजाब के ही नेता अमित अरोड़ा की सुरक्षा में पहले ही सरकारी जिप्सी और पांच सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गई है। इसके अलावा कट्टरपंथियों के खिलाफ बयान देने वाले गुरसिमरन सिंह मंड के पास कुल 10 सुरक्षा कर्मचारी हैं। वहीं सरकारी जिप्सी और बुलेट प्रूफ जैकेट भी दी गई है। नीरज भारद्वाज के पास दो, हरकिरत खुराना के पास तीन और योगेश बक्शी के पास एक गनमैन है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस सासंद ने की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू देर रात करीब डेढ़ बजे जगराओं के आखरी गांव बहादुरके में पहुंचे। बिट्‌टू को कई दिनों से सूचना थी कि गांव बहादुरके में रात को अवैध माइनिंग हो रही है। देर रात बिट्‌टू ने मौके पर पहुंच माइनिंग वाली जगह देखी। बिट्‌टू ने कहा कि इस जगह पर आ कर मैं खुद हैरान हूं कि इतने बड़े स्तर पर रेत का यहां काला कारोबार हो रहा है।

    ये माइनिंग सतलुज नदी में हो रही है। बिट्‌टू ने कहा कि मौका देखने पर पता चल रहा है कि लोकल ट्रॉलियां आदि खूब यहां से भर कर चल रही हैं। पंजाब सरकार आंखें बंद करके बैठी है। बिट्‌टू ने कहा कि अवैध माइनिंग करने वाले लोगों को पहले ही संदेह हो गया था कि हमारी गाड़ियां आ रही हैं। इन लोगों ने रास्ता बंद करने के लिए मिट्‌टी के बड़े-बड़े ढेर रास्ते में लगा दिए ताकि उनका पीछा हम कर न सकें।

    बिट्‌टू ने कहा कि मंत्री हरजोत सिंह बैंस यहां जरूर आकर मौका देखें। अगर आप की सरकार बदलाव की बात करती है तो जरूर एक बार मंत्री यहां रात के समय आकर चेकिंग करे कि किस तरह यहां अवैध माइनिंग हो रही है। आधी रात रेत की ट्रॉलियां भरने के अनुमति कौन दे रहा है। बिट्‌टू ने कहा कि ये अवैध माइनिंग किसकी शह पर हो रही ये जांच का विषय है। इस बारे वह प्रशासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि वह मौके पर भी पकड़ कर कैमरे के आगे ट्रॉली वालों को कर सकते हैं, लेकिन वह किसी का बुरा नहीं करेंगे। प्रशासन को जागने की जरूरत है।

  • पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    पंजाब: हिंदू नेता मर्डर केस के बाद शहर में फिर चली गोलियां, आरोपी मौके से फरार 

    अमृतसर: हिंदू नेता के कत्ल के 3 दिन के बाद फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात युवक बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर तीन गोलियां चला फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अज्ञात युवकों की पहचान हो सके। घटना सोमवार रात की छेहर्टा के अंतर्गत आती डॉ. हेतराम कॉलोनी की घटना है।

    बलकार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापस आए तो पड़ोसियों ने फायरिंग की जानकारी दी। बलकार सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने बताया कि वह अंदर काम कर रही थी। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी फायरिंग करके जा चुके थे। इस दौरान दौरान पुलिस का तीन खोल घर के बाहर से मिले हैं, जिनमें से एक फायर घर के दरवाजे पर भी किया गया।

    बलकार सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उन्हें भी समझ नहीं आ रही कि उनके घर पर हमला करने वाले आरोपी कौन हैं। छेहर्टा थाने के एसएचओ ने जानकारी दी कि उन्हें 112 से गोली चलने की जानकारी मिली थी। हरप्रीत सिंह नामक पड़ोसी ने फोन कर गोलियां चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो यहां से तीन खोल बरामद हुए। दो हवाई फायर किए गए, एक गोली घर के गेट पर मारी गई। परिवार को गोलियां चलाने वाले की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी मिल सके।