Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    अमृतसर : जय श्री राम के जयकारों से शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इस समय इलाके में दुख की लहर नजर आ रही है। शिवसेना नेता सुधीर सुरी ने घर के आगे एक साईं जी का मंदिर बनाया गया था जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया और इसके बाद अंतिम रस्में पूरी की गई।

    सुधीर सूरी की मां अपने बेटे के शव यात्रा के साथ है। इस दौरान भारी संख्या में शिव सेना नेता के समर्थकों द्वारा नारे लगाए जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया और रूट डायर्वट किए गए हैं। 

  • पंजाब: 16 हिंदू नेताओं और 25 सियासी नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा, विशेष कमेटी गठित

    पंजाब: 16 हिंदू नेताओं और 25 सियासी नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा, विशेष कमेटी गठित

    यह कमेटी इसी हफ्ते डीजीपी को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

    चंडीगढ़: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या और गैंगस्टरों व खालिस्तानी कट्टरपंथियों द्वारा नेताओं को दी जा रही धमकियों के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने राज्य के हिंदू नेताओं के साथ-साथ सियासी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को डीजीपी गौरव यादव ने एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया, जो उन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करेगी, जिन्हें विभिन्न संगठनों से धमकियां मिल रही हैं। पूलिस सूत्रों के अनुसार, यह कमेटी अपने रिपोर्ट इसी हफ्ते डीजीपी को सौंपेगी, जिसके बाद नेताओं को अलग-अलग श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी और जिन नेताओं को वर्तमान में सुरक्षा मिली हुई है, उनकी हिफाजत में सुरक्षाकर्मी बढ़ाए जा सकते हैं।

    डीजीपी ने प्रदेश के 16 हिंदू नेताओं के साथ-साथ 25 वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा का काम विशेष कमेटी को सौंपा है। कमेटी इन सभी नेताओं को राज्य के भीतर और विदेश में छिपे अपराधियों से मिलने वाले धमकी भरे काल्स की जांच करेगी और इस संबंध में इंटेलिजेंस विंग से इनपुट भी हासिल करेगी। हिंदू नेताओं के अलावा सियासी नेताओं में सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। फिलहाल राज्य पुलिस द्वारा शिअद के दो बड़े नेताओं को जेड प्लस और तीन सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, पंजाब भाजपा के पांच सीनियर नेताओं को वाई श्रेणी, कांग्रेस के एक सीनियर नेता को जेड श्रेणी, तीन नेताओं को वाई श्रेणी और कुछ अन्य नेताओं को साधारण सुरक्षा मुहैया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने इनकी सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर ली है, जिस पर विशेष कमेटी की रिपोर्ट के बाद फैसला लिया जाएगा।

  • इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप केस के आरोप में शनिवार को सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी । दनुष्का की गिरफ्तारी इंग्लैंड – श्रीलंका मैच के बाद हुई। दनुष्का फिलहाल श्रीलंकाई टीम के 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल नहीं है। वह क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि वह टीम के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में सिडनी के एक आवास पर हुई थी । दनुष्का को रात को होटल से गिरफ्तार किया गया और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    लुधियाना: पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सुरी की हत्या के बाद अब लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेशी नंबर + 351 961 137 448 से कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकियां दे रहा है। 21 और 22 अक्तूबर को भी मंड को धमकी मिली थी।

    गैंगस्टर ने वॉट्सऐप पर भेजे मैसेज में लिखा है मंड तेरे समय अब आ गया। अब तू भी अपने रब को याद कर ले, अब तेरी बारी है। बहुत गलत बोल लिया। अब सूरी तो गया, तैयार रहे। ये मेरी तेरे को चेतावनी है। जय बलकारी । मैं देखता हूं तू और कितना समय जिंदा रहता है। तेरे पीछे लगा हूं, अब सूरी मार दिया, अब बारी तेरी । तेरे तो सिर में गोली मारेंगे। जितनी सिक्योरिटी चाहिए ले ले, तुझे वहीं गोली मारेंगे। 

    इस धमकी के बाद गुरसिमरन मंड ने कहा कि पहले मूसेवाला, फिर सूरी और अब मेरी जान को खतरा है। मेरी सुरक्षा में लगातार हो रही लापरवाही से यदि कोई अनहोनी घटती है तो सीधे तौर पर सुरक्षा कर्मचारी जिम्मेवार होंगे। जानबूझ कर मेरी सुरक्षा में 55 वर्ष की आयु से अधिक के गनमैन लगाए गए हैं। बुजुर्ग गनमैन पहले से बीमरियों से पीड़ित हैं। मंड ने कहा इतने ज्यादा धमकियां भरे संदेश आ रहे हैं कि समझ नहीं आ रहा कि कौन-कौन सा संदेश डिलीट करूं।

  • पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर सूरी के अंतिम सस्कार को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुधीर सूरी के छोटे भाई बृजभूषण सूरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमे पता चला है कि पुलिस ने अलग-अलग शहरों में कुछ हिन्दू नेताओं को नजरबन्द किया है और जब तक अमृतसर पुलिस अपने प्रोटेक्शन पर उन्हें लेकर नहीं आती तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा।

    बता दें कि शुक्रवार को अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना दे रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह मंदिर के बाहर लगे कूड़े के ढेर को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान संदीप नाम के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक ऐलान कर दिया। इसी मामले को लेकर पंजाब में शनिवार को बंद का ऐलान किया गया था।

  • जालंधर: अमृतपाल को नजर बंद किए जाने के विरोध में समर्थकों ने किया इकटठ, देखें वीडियो 

    जालंधर: अमृतपाल को नजर बंद किए जाने के विरोध में समर्थकों ने किया इकटठ, देखें वीडियो 

    सूरी हत्याकांड को लेकर अमृतलाल ने कहा, देखे विडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में बीते दिन निकाले गए कीर्तन विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को सिख जत्थेबंदियों की ओर से जालंधर आने का न्योता दिया गया था। जबकि 2 दिन पहले अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या को लेकर माहौल खराब होने की आशंका के चलते पंजाब पुलिस ने जालंधर में माहौल खराब ना होने को लेकर विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने गुरुद्वारा के नजदीक नजरबंद कर लिया था। दरअसल, जालंधर दौरे को लेकर अमृतपाल सिंह ने फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और अपील की गई थी  कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वहां पहुंचे।

    अमृतपाल को मोगा में पुलिस द्वारा नजर बंद किए जाने को लेकर उनके समर्थको ने  देर रात इकट्ठा होकर शक्ति प्रर्दशन किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमृतपाल के पुलिस द्वारा नजर बंद किए जाने को लेकर किस तरह लोग इकट्ठे होना शुरू हो गए। 

    वहीं दूसरी ओर गुरुद्वारा साहिब में संगतों से रूबरू होते हुए अमृतपाल ने कहा कि पंजाब में यदि किसी मौत हो जाती है तो सभी उनका नाम एफआईआर में दर्ज करवाने को लेकर प्रशासन पर दबाव डालना शुरू कर देते है।

  • भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    धार। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। धार पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

    धामनोद थानाप्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। उसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका ने गंभीर रूप से घायल हो गई।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल बालिका को धामनोद अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान घायल बालिका ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है. मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है. ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को धामनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धामनोद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश में बीते दिनों में सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश में हुए इन सड़क हादसों में कई लोग रफ्तार के कहर के शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण कई घरों के चिराग असमय बुझ चुके हैं। पलिस ने धामनोद हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    मोकामा: बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की मतगणना जारी है. बिहार की मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे बने हुए हैं.  वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज और यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे हैं. वहीं, तेलंगाना  मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

    इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिहार की दोनों ही सीटों पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से है.

  • राशिफल (रविवार 06 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 06 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

    वृषः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें।

    मिथुनः स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कर्कः किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

    सिंहः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

    कन्याः मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    तुलाः व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

    वृश्चिकः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    धनुः योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

    मकरः किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

    कुंभः प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीनः नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

  • Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज प्रशासन परिवार द्वारा दिया गया मैमोरंडम रिसीव  कर लिया है। प्रशासन ने परिवार के किसी एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई हैं और कहाकि कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस खिलाफ कारवाई की जाएगा। जिसके बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया कि सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा।