Author: Encounter News Desk

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः नगर कीर्तन में नहीं आएंगे अमृतपाल सिंह, जाने कहां किया नजरबंद

    जालंधर से बड़ी ख़बरः नगर कीर्तन में नहीं आएंगे अमृतपाल सिंह, जाने कहां किया नजरबंद

    जालंधर/वरुणः महानगर में नगर कीर्तन के दौरान अमृतपाल के आने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शहर में चल रहे नगर कीर्तन में अमृतपाल नहीं आएंगे। दरअसल, विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने नजरबंद किया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह जालंधर के लिए रवाना होने वाले थे इतने में पुलिस ने उन्हें गुरुद्वारा के नजदीक नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल सिंह ने विशाल नगर कीर्तन जालंधर में शामिल होना था। अमृतपाल सिंह के फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वहां पहुंचे।

    बता देंकि अमृतपाल के जालंधर दौरे को लेकर शिवसेना हिंद के ईशांत शर्मा द्वारा बड़ा ऐलान किया गया था। उन्होंने अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को हिंद सेना की ओर से 5 लाख रुपए का ईनाम रखा था। वहीं अमृतपाल सिंह के जालंधर दौरे को लेकर माहौल खराब होने की संभावना जताई जा रही थी। जिसके चलते उन्हें मोगा में नजरबंद कर दिया गया।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    गुस्साए हिंदू नेताओं ने किया अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक बंद 

    अमृतसर : हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर के बाद हिंदू नेताओं में काफी रोष पाया जा रहा है। सुधीर सूरी के परिवार वालों व समर्थकों द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। आज शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी परिवार अड़ा हुआ है। वहीं अब सुधीर सूरी के मर्डर से गुस्साए समर्थकों ने अमृतसर-दिल्ली रेल  ट्रैक को जाम किया गया है।

    इस पर समर्थकों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इस दौरान अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई की भी मांग उठ रही है। इस समय अमृतसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। समर्थक इस दौरान पुलिस प्रशासनर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मौके कोई घटना न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

  • कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र बंगाणा में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं।  इस कड़ी में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले  अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया। 
    इस अवसर पर संबंधित एसडीएम सहित मतदान प्रक्रिया से जुडे विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    खन्ना: पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। डीएपी खाद ना मिलने से नाराज किसानों ने खन्ना में मार्कफेड के गोदाम के बाहर धरना दिया। जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर किसानो ने सरकार को फिर से चेतावनी दे दी है। किसानों ने कहा कि अगर हमारी मांगो को लेकर सरकार की ओर से समाधान ना निकाला गया तो वे अपने परिवारों सहित जीटी रोड पर अनिश्चितकाल के लिए जाम लगा देंगे।

    किसानों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल रही। उनका कहना है कि अगर डीएपी खाद नहीं मिली तो उन्हें फसल की बुवाई में देर हो जाएगी और इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। किसानों उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं। लेकिन अगर उन्हें अब डीएपी खाद नहीं मिली तो वे अपने परिवारों सहित मजबूरी में जीटी सड़क पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर बैठ जाएंगे।

  • पंजाबः धरना लगाने वालो पर भड़की महिला, सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    पंजाबः धरना लगाने वालो पर भड़की महिला, सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में आए दिन सरकार के खिलाफ अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा सरकार के खिलाफ धरने लगाए जा है। सरकारों के खिलाफ सड़कों पर लग रहे धरनों से आम जनता के सब्र का बाण अब टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा किसी ना किसी जिले में धरने लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    लेकिन इन धरनों से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जत्थेबंदियों द्वारा सड़कों पर लगाए जा रहे धरनो से परेशान एक महिला धरने पर बैठे लोगों के खिलाफ काफी भड़की। उक्त महिला की सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह धरने पर बैठे लोगों को खरी खोटी सुना रही है।

  • पंजाबः घर पहुंचा सुधीर सूरी का पार्थिव शव, परिवार ने संस्कार करने से पहले रखी ये मांग, देखें वीडियो

    पंजाबः घर पहुंचा सुधीर सूरी का पार्थिव शव, परिवार ने संस्कार करने से पहले रखी ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बीते दिन दोपहर को हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या दी गई। अस्पताल में सुधीर सूरी का आज पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव को अब घर लाया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी के परिवारिक मैंबर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए हैं। सुधीर सुरी के भाई ने सीबीआई से जांच की मांग की है। उनके परिवार दीप सिद्धू के बनाए संगठन ‘वारिस पंजाब के’ मुखी अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान उनके बेटे ने पंजाब में शांति का माहौल बनाएं रखने की अपील की है।

    वहीं सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार से पहले परिवार वालों की ओर से कई मांगे रखी की गई है। परिवारिक सदस्यों का कहना है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। वहीं जो पुलिस ऑफिसर घटना के समय मौजूद थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी के साथ परिवार को सही तरीके से सुरक्षा प्रदान की जाए। परिवार ने कहा है कि वह इन मांगों के पूरे होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी को कुल 4 गोलियां लगी थी जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी और एक कंधे से आर-पार हो गई। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर ने शुक्रवार शाम को शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की सरेआम हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे खालिस्तानी आतंकियों के होने के शक के चलते अब मामले की जांच करने नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) पहुंची है। फिलहाल एनआईए ने इस हत्याकांड की शुरुआती तफ्तीश की है। इस हत्या के पीछे पाकिस्तान के एक खालिस्तानी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान एनआईए की टीम मौके पर पहुंची है। एनआईए उन सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी खंगाल रही हैं जो सूरी की मौत के बाद वायरल हुए हैं।

    वहीं सुधीर सूरी के शव का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है लेकिन उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए अभी भी तैयार नहीं है। परिवार की शर्त है कि सुधीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। परिजनों ने इस दौरान उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है जो सुधीर की सुरक्षा में तैनात थे और उनके बीच हमलावर ने घुसकर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने कहा है कि वह इन मांगों के पूरे होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

    पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई गैंगस्टर के निशाने पर थे। सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। गोली लगने से कुछ क्षण पहले, सूरी पुलिस कर्मियों को धरने का कारण बता रहे हैं।

  • शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः नासिक रोड स्टेशन पर शालीमार (कोलकाता) से एलटीटी आने वाली रेल की एक बोगी में आग लगने की खबर आ रही है। रेलवे के मुताबिक आग जिस बोगी में लगी है उसमे सामान रखा जाता है। बोगी रेल से अलग कर दी गई है और आग बुझाने का काम जारी है। रेल बोगी में आग तकरीबन 9 बजे के लगी।

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- ‘इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..’ वहीं इस दावे पर बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • जालंधरः हिंदू नेता सूरी के मर्डर पर बस अड्डे पर बांटे गए लड्‌डू, वीडियो वायरल

    जालंधरः हिंदू नेता सूरी के मर्डर पर बस अड्डे पर बांटे गए लड्‌डू, वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः पंजाब के अमृतसर में बीते दिन हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसे लेकर पुलिस की ओर से पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं डीजीपी गौरव यादव द्वारा शरारती अनसरों को पंजाब का माहौल खराब ना करने की अपील की गई थी। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ शरारती तत्व आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। माहौल को भड़काने के लिए हिंदू नेता की मौत पर खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटने की कुछ सूचनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लुधियाना की बताई जा रही है, लेकिन एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता कि यब कहां की है। लेकिन जो वीडियो का कंटेंट है वह भावनाओं को भड़काने वाला है। वीडियो में एक व्यक्ति अमृतसर में मारे गए शिवसेना टकसाली के प्रधान सुधीर सूरी की हत्या पर खुशी मनाता हुआ अपनी वीडियो बनवा रहा है। एक लोकल बस अड्डे पर वह हाथ में लड्डुओं का डिब्बा लेकर लोगों में लड्डू बांट रहा है।

    लड्डू बांटते-बांटते लोगों से कह रहा है कि पूछोगे नहीं कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस पर एक युवक पूछता है कि किस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। तो वह जवाब में कहता है कि अमृतसर में सुधीर सूरी मर गया है उस खुशी में लड्डू बांटे जा रहे हैं। इसके बाद बस में बैठी सवारियों को लड्डू देता है और कहता कि एक-एक नहीं दो-दो लड्डू खाओ अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी मारा गया है। वायरल वीडियो में जिस तरह से क्लीन शेव युवक हाथ में डिब्बा पकड़ और लोगों को पूछ-पूछ कर लड्डू बांट रहा है इससे लोगों की भावनाओं भड़क सकती हैं।