Author: Encounter News Desk

  • पंजाबः फिर से सरहदी क्षेत्रों में बढ़ना शुरू हुआ सतलुज का पानी, बढ़ीं लोगों की चिंता

    पंजाबः फिर से सरहदी क्षेत्रों में बढ़ना शुरू हुआ सतलुज का पानी, बढ़ीं लोगों की चिंता

    फाजिल्काः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। वहीं शुक्रवार देर रात से सरहदी गांव में बढ़ रहे पानी के चलते लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कांवांवाली पुल से लगभग 1 फीट नीचे तक पानी बह रहा था और सड़के बिल्कुल साफ थी। लेकिन, शनिवार सुबह की तस्वीर पूरी तरह से बदली हुई नजर आई। जहां पानी पुल तक पहुंचकर पुल के ऊपर से बहने के लिए तैयार है। वही, सड़कें भी पानी से लबा-लब भर गई है। जिस कारण दोपहिया वाहन से आना जाना तो मुश्किल हो गया है, जबकि लगातार बढ़ रहे पानी के चलते लोग अपने घरों का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।

    पानी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो वीरवार को फिरोजपुर हुसैनीवाला से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसका असर साफ तौर शुक्रवार को देखने को मिला। जबकि शुक्रवार दोपहर के समय 2 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। शनिवार को जो पानी पहुंच रहा है, वह वीरवार को छोड़ा गया पानी था, जबकि शुक्रवार को छोड़ा गया पानी आज दोपहर तक पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मौजूदा स्थिति की बात करें तो कावांवाली पुल से दूसरी तरफ के 12 गांव इस बाढ़ के पानी से प्रभावित है, जबकि पुल से दूसरी तरफ की सड़कें पानी से लबालब भर गई है। हालात यह है कि दोपहिया वाहन भी पानी में बंद हो रहे हैं।

    सुबह करीब 8 बजे सरकारी स्कूल झंगड़ भैणी में जाने के लिए अध्यापकों व स्टाफ का एक वाहन कावांवाली पुल के पास पहुंचा। लेकिन आगे काफी पानी जमा होने के कारण इस सबंधी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। सभी पुल पर ही अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान सामान लेकर जा रहे गांव राम सिंह वाली भैणी निवासी ने बताया कि पानी उनके घरों तक पहुंच गया है, जिस कारण वह अपने सामान को अपने रिश्तेदारों के यहां लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 40 दिन हो गए हैं लेकिन पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार तीसरी बार पानी ने सरहदी गांव में मार की है। जिसके चलते बार-बार सामान उठाकर ले जाने के कारण वह काफी परेशान हैं।

  • विमान में हुई पायलट की मौत,  इमरजेंसी लैंडिंग

    विमान में हुई पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग

    नई दिल्ली : विमान हवा में हो और पायलट की तबीयत बिगड़ जाए ऐसे कई मामले सामने आएं है। ऐसी स्थिति में को-पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। लेकिन ताजा मामला और अधिक डराने वाला है। दरअसल 271 यात्रियों के साथ मियामी से चिली की कमर्शियल फ्लाइट में जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल यहां विमान के पायलट की उड़ान के बीच ही मौत हो गई। उड़ान के कमांडर, 56 वर्षीय इवान अंदाउर रात लगभग 11 बजे विमान के वाशरूम में गए।

    यहां बाथरूम के भीतर ही गिरकर अचानक उनकी मौत हो गई। बाद में मालूम हुआ कि इवान को हार्टअटैक आया था। बाथरूम में इस हादसे की खबर लगते विमान के सह-पायलटों ने पनामा सिटी के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यहां जांच के बाद मेडिकल टीम ने साफ कर दिया कि इवान की मौत हो गई है।

    विमान के उतरते समय यात्रियों में से दो डॉक्टरों के साथ इसाडोरा नाम की एक नर्स पायलट की सहायता के लिए दौड़ी। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया।

  • पंजाब : चुनावों से पहली सुखबीर बादल ने कसी कमर, मान सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चुनावों से पहली सुखबीर बादल ने कसी कमर, मान सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में चुनावों से पहले एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कमर कसनी शुरू कर दी है। हाल ही में बीते दिन सुखबीर बादल ने जालंधर में शिरोमणि अकाली सयुंक्त में सुखदेव सिंह ढींडसा को झटका देते हुए गुरचरण सिंह चन्नी को अकाली दल में दोबारा शामिल करवाया था। जिसके बाद आज मोगा में उन्होंने संजीत सिंह सन्नी गिल को मोगा का हल्का इंचार्ज बनाया, जबकि बरजिंदर सिंह बराड़ को धर्मकोट का हल्का इंचार्ज बनाया।

    इस मौके भारी गिनती में अकाली दल के वर्कर पहुंचे। जिनके साथ सुखबीर बादल ने आगामी चुनावों को लेकर बातचीत की। इस प्रोग्राम के बाद सुखबीर बादल बाल कृष्णबाली के घर पहुंचे। सुखबीर सिंह बादल ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की ओर से सर्व समिति से चुनी जाने वाली पंचायतों को 5 लाख की अलग से ग्रांट देने का जो फैसला किया गया है उस मामले को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के कई वायदे उन्होंने पहले भी किए और झूठ भी बोले है। उन्होंने कहा की अभी तक बाड़ पीड़ितो की हुई फसलों का कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया है। सरकार नें 6800 रुपए प्रति एकड़ देने का वायदा भी किया था वो भी अभी तक पूरा नहीं किया। किसानों की जमीनों की ग्रदावरी तक नही हुई तो पंचायतों को जो सर्व समिति से बनेगी उनको कहा से देंगे।

  • पंजाबः: ब्यास में कूदे दो सगे भाई के मामले में जालंधर के SHO पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः: ब्यास में कूदे दो सगे भाई के मामले में जालंधर के SHO पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जालंधर थाना नं.1 एसएचओ नवदीप सिंह पर दो सगे भाईयों को जलील करने के आरोप लगे है। बताया जा  रहा है की जलील किए जाने से परेशान दो सगे भाइयों ने दरिया ब्यास में छलांग लगा दी। दोनों थाना तलवंडी चौधरियां के अधीन आते गोइंदवाल साहिब पुल के पास दरिया में कूदे। परिवार और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह निवासी मोगा हाल निवासी जालंधर ने बताया कि वह 14 अगस्त को अपने दोस्त की बहन परमिंदर कौर के पति व ससुराल परिवार के खिलाफ थाना डिवीजन नं.1 जालंधर में पंचायत करने के लिए गए थे। उसके साथ मानवजीत सिंह ढिल्लो और उसके दो दोस्त भी गए थे। मानवदीप सिंह ने आरोप लगाया कि थाने जाने के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एसएचओ नवदीप सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने 16 अगस्त को थाने आने के लिए कहा। 16 अगस्त को वह किसी अन्य काम से बाहर गया था, इसलिए भगवंत सिंह,  मानवजीत सिंह ढिल्लों, उसके दोस्त की मां दविंदर कौर, बलविंदर सिंह की पत्नी अन्य परिचित और रिश्तेदार पुलिस स्टेशन आए। वहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था। इस दौरान दोनों पक्षों मैं खूब बहस हुई। 

    इसी बीच लड़के पक्ष ने परमिंदर कौर और मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विरोधी पक्ष को बाहर भेजने के बजाय उनके परिवार को थाने से बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मी मानवजीत सिंह ढिल्लों को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गए। कुछ देर बाद थाने के अंदर से चीखने  की आवाजें सुनाई दीं। परिवार अंदर गया तो पुलिस ने उनके सामने ही मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ हाथा पाई करनी शुरू कर दी। 

    मानवदीप सिंह के अनुसार रात  करीब आठ बजे मानवजीत ढिल्लों पर डीडीआर दर्ज कर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। इस बारे में जब मानवजीत के छोटे भाई जश्नबीर को पता चला, तो उसने  इसे दिल पर ले लिया। अगले दिन शाम को मानवजीत ढिल्लों को जमानत मिल गई और वह घर आ गया। उस दिन  जश्नबीर बिना बताए घर से निकल गया। मानवजीत ने जश्नबीर को फोन किया तो उसने कहा कि एसएचओ ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाया है। उसका मन कर रहा है कि दरिया में कूद कर मर जाऊं। फोन पर बात करते-करते मानवजीत भी ब्यास पर बने गोइंदवाल साहिब  वाले पुल पर पहुंच गया। इसी दौरान जश्नबीर ने पुल से छलांग लगा दी जिसके बाद मानवजीत भी उसके पीछे कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो भाईयो की तलाश शुरू करवा दी ।

    वहीं एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मानवजीत सिंह ने पंचायत के दौरान लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर के साथ बदसलूकी की थी, जिसकी गवाही लड़की पक्ष ने लिखित में दी है। जिसके बाद लेडी कांस्टेबल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आशंका जताई कि जिन लोगों के साथ मानवजीत सिंह था, उन लोगों ने ही कहीं उसे उकसाया हो, जिससे उसने यह कदम उठाया है। जिनके साथ था, उनसे पूछताछ की जाए। यह घटनाक्रम पुलिस को डराने के लिए हुआ है। थाना सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरिया ब्यास में दोनों युवकों की तलाश जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः नोवा बैकरी के मालिक को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें मामला

    पंजाबः नोवा बैकरी के मालिक को लगा 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें मामला

    लुधियानाः हैबोवाल में स्थित नोवा बैकरी के मालिक को कंज्यूमर कोर्ट ने 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। दरअसल, 2 साल पहले एक व्यक्ति ने बेटे के जन्मदिवस पक केक ऑर्डर करवाया था। उस दौरान बेकरी के उक्त केक में से एक चींटी मिली थी। जिसके बाद बर्थडे पार्टी मेंं केक खाने से बेटे समेत रिश्तेदार बीमार पड़ गए थे। मामले की जानकारी देते हुए राजिंद्र कुमार निवासी हैबोवाल कलां बताया कि बिना किसी बिल के बेकरी मालिक ने उन्हें 15 फरवरी 2021 केक दिया था। समारोह के दौरान मेहमान को केक के एक टुकड़े में चींटी मिली और फिर उसे खाने के बाद वह बीमार पड़ गए। राजिंद्र मुताबिक केक खाने के बाद उनके बेटे कार्तिक को भी बुखार आ गया।

    डॉक्टरों ने भी पुष्टि की कि चीटीं वाला केक खाने से वह बीमार हुए। केक खाने के बाद वह खुद भी बीमार पड़ गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसकी शिकायत करने के लिए बेकरी मालिक से संपर्क किया, लेकिन उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया। केक में चींटी मिलने के कारण उन्होंने बेकरी को कानूनी नोटिस भेजा। बचाव में बेकरी मालिक के वकील ने तर्क दिया कि केक इंसानों के खाने के लिए सही था। 

    यहां तक ​​कि खरड़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की 9 मार्च, 2021 की एक रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें कहा गया कि केक में कोई कीड़ा नहीं पाया गया। उन्होंने यह भी तर्क दिया था कि किसी अन्य खाद्य पदार्थ के सेवन से मेहमान बीमार पड़ सकते हैं। दोनों पक्षों की दलीलों सुनने के बाद कंज्यूमर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया कि बेकरी मालिक ग्राहक को कोर्ट के ऑर्डर मिलने के 30 दिनों के बीच 20 हजार रुपए देंगे।

  • पंजाबः इस मामले को लेकर पुलिस का सीमा पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

    पंजाबः इस मामले को लेकर पुलिस का सीमा पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

    मुक्तसरः शहर के किलियांवाली के साथ लगती राजस्थान व हरियाणा की सीमाओं पर जिला पुलिस की ओर से एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिला पुलिस राजस्थान व हरियाणा की पुलिस के साथ मिल कर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए पहुंच चुकी है।

    अभी कुछ समय पहले ही पुलिस टीमें सर्च के लिए हरियाणा राजस्थान सीमा पर पहुंची हैं। सर्च ऑपरेशन के लिए पुलिस टीमों की टुकड़ियां मुक्तसर से रवाना हुई थीं। बता दें कि मुक्तसर में राजस्थान व हरियाणा से तस्कर नशे की सप्लाई करने के लिए अक्सर आते रहते हैं। सूचना मिलने पर जिला पुलिस की ओर से कई तस्कर नशे के साथ पकड़े गए हैं। नशे की इस चेन को तोड़ने के लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा प्रबंधों का भी पुलिस अधिकारी जायजा लेंगे।

  • जालंधरः पिता और बेटे को सांप के डंसने से एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः पिता और बेटे को सांप के डंसने से एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्ती से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर की छत पर सो रहे पिता और बेटे को सांप ने काट लिया। इस हादसे के दौरान परिजनों को पहले लगा कि पिता को ही सांप ने काटा है। जिसके बाद वह अपने पिता को सिविल अस्पताल में  दाखिल करवाया गया। इस दौरान वहां पर कुछ समय बाद ही उनके बेटे को भी चक्कर आने लगे। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों की तरफ से जब देखा गया कि बेटे को भी सांप ने काटा हुआ है। उन्होंने उसका इलाज शुरू कर दिया लेकिन बेटे की हालात गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बेटे की हालत अभी भी गंभीर है। परिजनों के मुताबिक यह घटना 15 अगस्त की अलसुबह की है। जब बाप-बेटे को सांप ने काटा। जहां पिता के देर रात ईलाज के दौरान मौत हो गई।

    पिता की पहचान राम प्रीत शाह के रूप में हुई है। जबकि बेटा बिट्टू का अभी भी ईलाज चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत करते हुए  बताया कि सांप काटने का कारण उनके घर के पीछे खाली प्लाट के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही लड़की की शादी की थी। शादी के दौरान बैंक से परिवार ने कर्ज लिया था। मोहल्ला निवासियों ने भी बातचीत करते हुए बताया कि मोहल्ले में काफी मात्रा में खाली प्लाटों में झाड़ियां लगी हुई है। जिस कारण मोहल्ले में  सांपों और अन्य  जहरीले जीवजंतु आम देखने को मिलते रहते हैं। इस संबंधी मोहल्ला वासियों ने नगर निगम जालंधर को कई बार सूचना दी। उनका आरोप है कि नगर निगम की तरफ से उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी कारण उनके मोहल्ले में व्यक्ति की मौत हो गई है।

  • आज से फिर मौसम लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    आज से फिर मौसम लेगा करवट, इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : हरियाणा सहित अधिकतर राज्यों में मानसून की अच्छी बारिश हुई है। लेकिन अभी अगस्त महीने में मानसून थोड़ा सुस्त पड़ गया है। मानसून की बारिश पर थोड़ा ब्रेक लग गया है। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब इस उमस भरी गर्मी से निजात मिलने के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही इन जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

    ऑरेंज अलर्ट को लेकर मौसम विभाग की तरफ से लोगों से हिदायत दी गई है कि वो जब जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 18 अगस्त तक 351.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। पश्चिमी की तरफ से चलने वाली हवाओं की वजह से अब प्रदेश में 19 अगस्त की रात से 22 अगस्त तक कई जिलों में बारिश की संभावना है।

  • निजी जेट विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

    निजी जेट विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

    मलेशिया : राजमार्ग पर निजी जेट विमान एक कार और मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मलेशिया पुलिस ने  इसकी जानकारी दी। विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर 2 मोटर चालकों की भी मौत हो गई। 

    अधिकारियों ने कहा कि बीचक्राफ्ट मॉडल 390 विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हवाई यातायात नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया था। हुसैन उमर खान ने कहा,“कोई आपातकालीन कॉल नहीं थी, विमान को उतरने की मंजूरी दे दी गई थी।” उड़ान घोषणापत्र के अनुसार, छोटे हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार आठ लोगों में से एक स्थानीय राजनेता भी था। परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने स्थानीय अस्पताल में फोरेंसिक परीक्षण के परिणाम आने तक मृतकों की पहचान करने से इनकार कर दिया है।

    मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई थी और दोनों पायलट अनुभवी थे। जांचकर्ता विमान के ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को खोजने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों ने कहा,“फिलहाल हम यह नहीं कह सकते कि दुर्घटना का कारण क्या था क्योंकि जांच अब भी जारी है

  • पंजाबः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः 26 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात के बार फिर से खराब हो गए है। इसी बीच जिला फिरोजपुर और श्री आनंदपुर साहिब के कुछ स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंधित जारी हुए आदेशों में कहा गया है कि कुछ स्कूलों में पानी भर चुका है। सड़कों के ऊपर खड़े पानी के कारण स्कूल पहुंचने का कोई रास्ता नहीं बचा, जिस कारण कुछ स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

    जिला फिरोजपुर के कुछ स्कूलों में 19 से 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट राजेश धीमान द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इलाके के 19 स्कूल 26 अगस्त तक बंद रहेंगे। उनके द्वारा इन स्कूलों की सूची भी जारी की गई है। श्री आनंदपुर साहिब के कुछ गांवों में सतलुज दरिया का पानी बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इस 18 अगस्त को 29 स्कूल और आंगनवाड़ी सैंटरों में छुट्टी का ऐलान किया गया था। अब इन स्कूलों और आंगनवाड़ी सैंटरों में 19 अगस्त को भी छुट्टी का ऐलान किया गया है।