Author: Encounter News Desk

  • क्रूरता की हदें पारः 11 साल के मासूम को मां-बाप ने 2 साल तक 20 कुत्तों के बीच रखा….

    क्रूरता की हदें पारः 11 साल के मासूम को मां-बाप ने 2 साल तक 20 कुत्तों के बीच रखा….

    पुणे: यहां क्रूरता की हदें पार करने वाला एक मामला सामने आया है। यह मामला कोंढवा इलाके का है। यहां एक मां-बाप ने 11 साल के बेटे को 22 कुत्तों के साथ करीब 2 साल तक कैद कर रखा। बच्चे पर हो रहे अत्याचारों की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। ये मामला तब सामने आया जब कोंढवा के कृष्णाई बिल्डिंग के रहवासियों ने चाइल्ड लाइन संगठन की अनुराधा सहस्रबुद्धे को इस बात की जानकारी दी कि एक नन्हा बच्चा दिनभर गैलरी में बैठा रहता है और फ्लैट से सारा दिन कुत्तों के भौंकने की आवाजें आती रहती हैं। 

    कुत्तों के बीच रह रहकर  बच्चा भी कुत्तों की हरकतें करने लग पड़ा। माता-पिता का नाम शीतल और संजय है और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर के हवाले कर दिया गया है। मां-बाप ने बच्चे को करीब 20 से 22 कुत्तों के बीच छोड़ रखा था।    

  • वीरता पुरस्कार विजेताओं को गत वर्ष दिये 23 लाख: डीसी 

    वीरता पुरस्कार विजेताओं को गत वर्ष दिये 23 लाख: डीसी 

    जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में दी जानकारी 


    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक आज यहां उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 
    उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्व नॉन पैन्शनर सैनिकों व विधावाओं को बुढ़ापा पैंशन के रूप में 3000 रूपये प्रतिमाह पैंशन का प्रावधान किया गया है जिसके अन्तर्गत गत वित्त वर्ष में ज़िला में 53 पूर्व सैनिकों, 103 विधवाओं को एक करोड़ 85 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 20 नये बुढ़ापा पैंशन के नये मामले जोड़े गये हैं, जिन्हंे किसी भी प्रकार की पैंशन नहीं मिल रही थी। जबकि 4 द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिकों को भी 10000 रूपये प्रतिमाह व उनकी विधवाओं को 5000 रूपये प्रतिमाह पैंशन दी जा रही है। 

    उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में 109 वीरता पुरस्कार विजेताओं को 22 लाख 82 हजार 452 रूपये की राशि प्रदान की गई। गत वर्ष 314 पूर्व सैनिकों वीरनारियों व विधवाओं के बच्चों के शिक्षा ग्रांट आवेदन स्वीकृत किये गये। बोर्ड द्वारा 5236 पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितांे से व्यक्तिगत भेंट कर उनकी समस्याओं का निदान किया गया। इसके अलावा राज्य में स्थापित 9 सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालयों में से केवल ऊना सैनिक बोर्ड कार्यालय द्वारा ही सिलाई कढ़ाई केन्द्र संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से वर्तमान में पिरथीपुर में संचालित केन्द्र में 16 पात्र महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

    बैठक की मांगे व निर्णय 

    बैठक में गैर सरकारी सदस्य द्वारा बंगाणा क्षेत्र में शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई गई। जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इसकी स्थापना के लिए वन विभाग से ब्यौरा मांग कर भूमि चयन की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी अथवा अन्य किसी विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीएसडी कैंटीन व सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में आ रही पार्किंग की समस्या का भी मामला उठाया गया। जिस पर डीसी ने सुझाव दिया कि जबकि तक समुचित हल न हो, सैनिक बोर्ड द्वारा पार्किंग फीस के माध्यम से कर्मचारी तैनात किया कर लिया जाए जोकि वाहनों को व्यवस्थित रूप में पार्क करवा सके। इसके अलावा सीएसडी कैंटीन को अन्य किसी खुले में स्थापित करने का विकल्प भी तलाशा जा सकता है। जबकि कई बुजुर्गों को सीएसडी कैंटीन में कैश लैस ट्रांजैक्शन में आ रही परेशानी के लिए भी जरूरी मामलों में कैश आधारित व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।  
    बैठक में उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड लै. कर्नल एसके कालिया, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, कल्याण अधिकारी सूबेदार मेजर के.के. शर्मा, अधीक्षक देसराज, जेओए अरविंद  कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य कर्नल भूषण, कै. सुशील कुमार, कै. प्रीतम सिंह, ईसीएच के डॉ. मोहित, सिविल वैल्फेयर अधीक्षक मोहिनी, सीएसडी कैंटीन प्रभारी उपस्थित रहे। 

  • वीरेन्द्र कंवर 13 व 14 मई को करेंगे विकास कार्यां का निरीक्षण

    वीरेन्द्र कंवर 13 व 14 मई को करेंगे विकास कार्यां का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर शुक्रवार 13 मई को प्रातः 9ः10 बजे आईपीएच रेस्ट हाउस थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। 
    यह जानकारी देते हुए एक सरकार प्रवक्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कंवर इसके उपरांत प्रातः 11 बजे नारी में और सायं 6 बजे त्यूड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि वीरेन्द्र कंवर 14 मई को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाली अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत ग्राम पंचायत चलोला में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 

  • औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में जल्द खुलेगी दो आएमपी डिस्पेंसरी

    औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में जल्द खुलेगी दो आएमपी डिस्पेंसरी

    जेसी जुनेजा स्पताल को निशुल्क उपचार के लिए किया टाईअप

    देवव्रत यादव ने उद्योगों की ओर से निदेशक के सामने मजबूती से रखा पक्ष

    बददी/सचिन बैंसल। कर्मचारी राज्य बीमा निगम जल्द ही पांवटा साहिब में आईएमपी डिस्पेंसरी खोलने जा रहा है। जिससे उद्योगों में काम करने वाले कामगार को इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। निगम ने जेसी जुनेजा अस्पताल को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप किया गया है। इसके अलावा साथ लगते राज्यों में निगम ने जो भी प्राईवेट अस्पतालों को टाईअप किया है इन सभी अस्पतालों में औद्योगिक क्षेत्र पांवटा के कामगारों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिलने का भी आश्वासन दिया।

    हिमाचल चैंबर आफ कामर्स ने निगम के क्षेत्रीय निदेशक के साथ बैठक कर यह सभी मांगे रखी थी जिन्हें निदेशक ने मान लिया है। कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने चैंबर आफ कामर्स की मांग पर उन्होंने पांवटा में दो आईएमपी डिस्पेंसरी खोलने की बात कही है। जिसका संचलक चैंबर आफ कामर्स की ओर से किया जाएगा। निगम खाली भवन का किराया व डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन जारी करेगा। 

    उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में कामगारों को चंडीगढ़ दूर पड़ता था जिसके चलते उन्होंने पांवटा के जेसी जुनेजा अस्पताल को कामगारों को निशुल्क उपचार के लिए टाईअप किया है। सात ही पांवटा साहिब के साथ लगते हरियाणा राज्य व उत्तराखंड में कर्मचारी निगम की ओर से जो भी निजी अस्पातल उन्होंने टाईअप किए है वहां पर पांवटा साहिब के कामगारों को भी उपाचर की सुविधा देने का आश्वासन दिया है।

    इस मौके पर कर्मचारी बीमा निगम से सेवाविृत हुए सहायक निदेशक देवव्रत यादव को चैंबर आफ कामर्स से विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने उद्योगपतियों का निगम के निदेशक के सामने मजबूती से पक्ष रखा।  चैंबर आफ कामर्स की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।  इस मौके पर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, नरेंद्र पाल सरौता और बीडी त्यागी उपस्थित रहे।

  • राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर 14 मई को आंएगे ऊना 

    राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर 14 मई को आंएगे ऊना 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश से हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए डॉक्टर सिकंदर कुमार 14 मई को जिला के दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बताया कि राज्यसभा सांसद के स्वागत और उनके अभिनंदन के लिए जिला परिषद सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे जिला परिषद हॉल में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार पहुंचेंगे जिन के स्वागत के लिए पार्टी के जिला और सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ साथ पंचायती राज स्थानीय निकायों में चुने गए भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जिला परिषद सभागार पहुंचेंगे। 
    हरपाल सिंह गिल ने बताया कि जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद और मंडल ,मोर्चो और प्रकोष्ठ  के सभी पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा

  • ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष- कंवर

    ध्रुवीकरण के लिए आतंकवाद पर राजनीति कर रहे नेता प्रतिपक्ष- कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आतंकवाद पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रैस बयान में कहा कि देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द सर्वापरि है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना सभी का परम कर्तव्य है चाहे वह नागरिक हो या कोई राजनीतिक दल। ऐसे किसी भी ब्यान जिससे देश की एकता व अखंडता को खतरा हो, से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला ऊना से सम्बंधित ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है जिससे सामाजिक भाईचारे को ठेस पहुंचे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सलाह दी है कि वह आतंकवाद पर राजनीति न करें तथा बुनियाद आरोप न लगाएं और देश की एकता व अखंडता से जुड़े किसी भी विषय पर राजनीतिक रोटियां न सेकें। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सुर्खियों में बने रहने तथा वोटों के ध्रुवीकरण के चलते आतंकवाद जैसे संवेदनशील मसले पर भी राजनीति करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं।

  • गत सवा 4 वर्षों में बसाल में किए गए 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य: वीरेंद्र कंवर 

    गत सवा 4 वर्षों में बसाल में किए गए 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य: वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित। पिछले सवा 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बसाल में 100 करोड़ रूपये से अधिक के विकासात्मक कार्य किए गए हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र ने आज सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कहीं।

    इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने 64.37 लाख रूपये से बसाल में निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि यह बेटनरी अस्पताल हिमाचल प्रदेश राज्य ओद्यौगिक विकास निगम बनाया गया है जिसका निर्माण कार्य लगभग 6 माह के भीतर पूर्ण किया गया है। इसके अलावा 84.12 लाख रूपये से बसाल में बनने वाले खेल स्टेडियम की आधारशिला भी रखी तथा 34 लाख रूपये से नेशल हाईवे से बसाल खड्ड तक बनने वाले लिंक रोड़ नाला का भूमिपूजन भी किया। इस लिंक रोड़ नाले का निर्माण बीडीओ कार्यालय ऊना द्वारा करवाया जाएगा।
    इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गत सवा चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का सतत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसाल में ही आईपीएच, पीडब्ल्यूडी व बिजली बोर्ड के उपमंडल खोले गए हैं ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि बसाल पंचायत में लगभग एक करोड़ रूपये के अनेकों विकासात्मक कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए गए है तथा वर्तमान में भी अनेंको विकासात्मक कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा बसाल पंचायत में क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बसाल पंचायत में 126 घरों को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल पंचायत के लिए 1.5 करोड़ रूपये व्यय करके नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है जिसका कार्य अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ऊना जिला में 36 हजार नए नल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बसाल में किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए 3 टूयूबवैल लगाए जाएंगें। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्षा न होने के जिला में लगभग 60 प्रतिशत सूखे की स्थिति है लेकिन फिर भी पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 44.12 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके बसाल में डेयरी उत्कृष्ठता केंद्र खोला जाएगा। जहां पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी तथा प्रदेश में ही उच्च नस्ल की गाय उपलब्ध होंगी। प्रदेश में अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने, दूध उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को पशुपालन संबंधी आधुनिक प्रशिक्षण मुहैया करवाने हेतू ऊना जिला के बसाल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए डंगेहड़ा मे मुर्राह प्रजनन फार्म और बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु चारे में आकस्किम उछाल के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसानों से  कंपनियां पशु चारे को उच्च दरांे पर खरीद कर रही है। जिसके चलते चारे में अचानक उछाल आया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों को पंजाब से चारा लाने के लिए सरकार ट्रांस्पोर्टेशन पर सब्सीडी देगी ताकि किसानों को राहत मिल सके।
    बरनोह में किया सम्पर्क सड़क का लोकार्पण
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत देर सायं बरनोह में 4.51 करोड़ रूपये से निर्मित सम्पर्क सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क को 18 महीनों में तैयार करके जनता को समर्पित किया गया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा इस सड़क के बनने से क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा और आवाजाही मंे सुविधा होगी।
    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा प्रधान अमित सहोड़, प्रधान बसाल नरेश कुमार, उप प्रधान तिलक राज, मंडलाध्यक्ष एवं एक्स प्रधान गुरूदयाल गिल, उप निदेशक पशु पालन डाॅ जय सिंह सेन, निदेश कांगड़ा काॅओपरेटिव बैंक बलवंत ठाकुर, रिटायर्ड निदेशक पशु पालन डाॅ एसके चैधरी, डाॅ प्रिया दर्शनी, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, एक्सिन पीडब्ल्यूडी शशिपाल धीमान, एक्सिन एचपीएसआईडीसी बलदेव राज, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा,  बीडीओ रमनबीर चैहान, उपाध्यक्ष बीडीसी हरोली सतीश राणा, एनजीओ जिलाध्यक्ष सुमेश, मास्टर सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जंजूहा परिवार का वार्षिक भंडारा रविवार को बहडाला में…

    जंजूहा परिवार का वार्षिक भंडारा रविवार को बहडाला में…

    ऊना/सुशील पंडित। रविवार 15 मई को बहडाला स्थित जंजूहा परिवार के पितर स्थल पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए तारा सिंह सुखनाल ने बताया कि पितर स्थल पर प्रातः 10 बजे श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत दोेपहर को गुरू का लंगर वितरित होगा। उन्होंने जंजूहा परिवार से संबंधित विभिन्न स्थानों पर रह रहे लोगोें का आहवान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और गुरू का प्रसाद ग्रहण करें।

  • जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

    जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित। उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते पुलिस थाना हरोली के गांव दौलतपुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस से उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती कल शाम ऊना गगरेट सड़क पर पड़ते गांव दौलतपुर (पंजावर) के वार्ड नंबर 7 निवासी व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती देख उसके परिजन इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रिपन कुमार निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।

     डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि इस संदर्भ में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के हवाले करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • प्राकृतिक खेती के बारे में महिलाओं को दी जानकारी…

    प्राकृतिक खेती के बारे में महिलाओं को दी जानकारी…

    ऊना/सुशील पंडित। उपमंडल हरोली के तहत एक जागरूकता शिविर में  बालीवाल पंचायत में लगभग 24 महिलाओं को प्राकृतिक खेती के बारे में आत्मा परियोजना हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक डा. अंकुश शर्मा ने देसी गाय के गुणों व रसायनिक  खेती के बढ़ते दुष्परिणामों से भी अवगत करवाया ओर मिश्रित खेती को बढ़ाने के लिए गेहूं ओर मक्की के साथ दालों उगाने के बारे में बताया । साथ ही बीज अमृत जीवामृत नीमस्त्र, अग्नि अस्त्र इत्यादि बनाने ओर खेतों में उनके प्रयोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।